MI vs LSG: हार के बाद Rishabh Pant को लगा एक और झटका, BCCI ने 24 लाख की दी सजा

Rishabh Pant: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को एक और बड़ा झटका लगा है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

Rishabh Pant: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने भी अब बड़ा एक्शन लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पर 24 लाख का जुर्माना ठोका गया है। पंत पर यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। आईपीएल 2025 में यह दूसरा मौका है, जब पंत को स्लो ओवर रेट की वजह से जेब ढीली करनी पड़ी है। पंत के साथ-साथ लखनऊ टीम के खिलाड़ियों को भी 25 प्रतिशत मैच फीस गंवानी होगी। इम्पैक्ट प्लेयर भी इस मार से अछूता नहीं रहेगा।

विज्ञापन

ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 में कुछ भी सही होता हुई नजर नहीं आ रहा है। पंत का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है, तो कप्तानी में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंत की अगुवाई में लखनऊ को 54 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद अब लखनऊ के कप्तान के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। पंत पर मुंबई के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते 24 लाख का जुर्माना ठोका गया है। इस सीजन यह दूसरा मौका है जब पंत की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। कप्तान के साथ-साथ एलएसजी के सभी खिलाड़ियों को भी 6 लाख या फिर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ