Match के दौरान खेल और खिलाड़ियों की अलग-अलग घटनाएं सुर्खियां बटोरती हैं। कभी मैच के दौरान विवाद तो कभी खेल भावना की तस्वीर भी खूब वायरल होती है। लेकिन एक पेरू में एक फुटबॉल मैच के दौरान जो घटना घटी है, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस मैच में एक खिलाड़ी ने मैच के दौरान ही मैदान पर पेशाब कर दिया, जिसके चलते उस खिलाड़ी पर फौरन कार्रवाई भी हो गई।
कौन से खिलाड़ी ने किया ये शर्मनाक काम
दरअसल ये घटना रविवार की है। इस दिन पेरू में एटलेटिको और कैंटोरसिलो एफसी की टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया था। इस मैच में ही एटलेटिको की ओर से खेलने वाले सेबेस्टियन मुनोज ने ये शर्मनाक काम किया। ये घटना उस वक्त की है जब मैच 0-0 से बराबरी पर चल रहा था और एटलेटिको को 71वें मिनट में कॉर्नर मिला। इस दौरान कैंटोरसिला एफसी के गोलकीपर लूचो रुइज चोटिल हो गए, जिसके चलते मैच को रोक दिया गया।
इसी बीच सैंटियागो मुनोज सेट पीस लेने के लिए कॉर्नर फ्लैग की ओर गए और मैच के रुके होने का फायदा उठाया। इसके बाद वह मैदान पर ही पेशाब करने लगे। इस बीच कैंटोरसिलो के खिलाड़ियों की निगाह सैंटियागो मुनोज पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने फौरन ही रेफरी से इसकी शिकायत की। इसके बाद रेफरी ने सैंटियागो मुनोज को फौरन ही रेड कॉर्ड दिखा दिया। रेफरी के इस निर्णय से सैंटियागो मुनोज को बड़ झटका लगा और वह मैच से बाहर कर दिए गए। अब देखना दिलचस्प होगा कि सैंटियागो मुनोज पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
इससे पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के मैदान पर पेशाब करने की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी फुटबॉल मैच के दौरान आर्सेनल के पूर्व गोलकीपर जेन्स लेहमैन ने इस तरह का शर्मनाक काम किया था। जेन्स लेहमैन खेल के बीच में पेशाब करने के लिए विज्ञापन होर्डिंग्स के ऊपर से कूद गए थे और फिर रेफरी की नजर पड़ने से पहले ही विपक्षी टीम के जवाबी हमले को रोकने के लिए मैदान में वापस आ गए थे। इसके अलावा 1990 में वर्ल्ड कप मैच के दौरान भी इस तरह की घनटा हुई थी। जब महान गोलकीपर लाइनकर ने मैच के दौरान पेशाब किया था।
ये भी पढ़ें : Indian Cricket Team ने जिस खिलाड़ी से फेरा मुंह, देंखे उसने कैसे मचा दिया गदर
ये भी पढ़ें : कोलकाता रेप-मर्डर केस पर भड़के सौरव गांगुली, विरोध में जो किया वो हो गया वायरल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines