WTC Final 2025: दो साल की जबरदस्त जंग के बाद अब बारी है खिताबी मुकाबले की। 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है। कंगारू टीम अपने टाइटल का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका अपने दामन पर लगे बदनुमा दाग को धोना चाहेगी। आइए आपको उन पांच प्लेयर्स के नाम बताते हैं, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपने प्रदर्शन से महफिल लूटने का दमखम रखते हैं।
ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और वह इस बात को हर बार साबित भी करके दिखाते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भी हेड से ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी उम्मीदें होंगी। हेड ने साल 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल में 163 रनों की धांसू पारी खेली थी।
स्टीव स्मिथ
टेस्ट क्रिकेट के फैब फोर की जब बात की जाती है, तो स्टीव स्मिथ का नाम हमेशा उस लिस्ट में शुमार होता है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी स्मिथ साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। स्मिथ डब्ल्यूटीसी के इस साइकल में खेले 19 मैचों में अब तक 1324 रन ठोक चुके हैं।
टेंबा बावुमा
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा से ऑस्ट्रेलिया को बचकर रहना होगा। बावुमा क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पिछली 12 पारियों में बावुमा ने 781 रन ठोके हैं। बावुमा का बैटिंग औसत 71 का रहा है। प्रोटियाज टीम के कप्तान ने इस दौरान तीन शतक और चार अर्धशतक जमाए हैं।
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टूर्नामेंट्स में चैंपियन बनाने का हुनर पैट कमिंस बखूबी जानते हैं। कप्तानी के साथ-साथ कमिंस अपनी गेंदबाजी से भी साउथ अफ्रीका के अरमानों पर पानी फेर सकते हैं। डब्ल्यूटीसी के इस साइकल में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में कमिंस दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक कुल 17 टेस्ट में 73 विकेट निकाले हैं।
कगिसो रबाडा
साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलिंग अटैक की जान कहे जाने वाले कगिसो रबाडा अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। रबाडा डब्ल्यूटीसी के तीसरे च्रक में अभी तक 47 विकेट निकाल चुके हैं। लॉर्ड्स के मैदान से तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है और रबाडा का अगर जादू चला तो साउथ अफ्रीका को रोक पाना आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines