IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में कई रिकॉर्ड्स अब तक बन चुके हैं। बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं तो गेंदबाज भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के आखिरी दिन ऋषभ पंत क्लीन बोल्ड हो गए। उनके आउट होते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ बड़ा करिश्मा
ऋषभ पंत इस मैच में क्लीन बोल्ड होने वाले 14वें बल्लेबाज बने। साल 2000 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टेस्ट मैच में 14 बल्लेबाज बोल्ड हुए हों। साल 2000 से पहले ऐसा कारनामा हुआ था। यानी 21वीं सदी में टेस्ट मैच में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी टेस्ट मैच में 14 बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए हों। इनमें भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी शामिल हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने 4 क्लीन बोल्ड कर मचाई थी तबाही
मैच के चौथे दिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 4 विकेट झटके थे। लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने सभी बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया था। सुंदर ने जो रूट, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ और शोएब बशीर को क्लीन बोल्ड कर महफिल लूटी थी।
ऐसा है मैच का हाल
इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 387 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाए थे, भारतीय टीम को जीत के लिए 193 रन बनाने हैं। हालांकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे। वहीं पांचवें दिन का खेल शुरू होने के बाद भारत ने पहले ही सेशन में केएल राहुल, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर का विकेट खो दिया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 7 विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया को जीत के लिए 85 रन बनाने हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
2 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
2 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
3 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
4 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines