FIFA World Cup 2026 Round of 16 Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. राउंड ऑफ 32 के सभी मुकाबले समाप्त होने के बाद अब राउंड ऑफ 16 के लिए सभी टीमें तय हो गई हैं. लियोनल मेसी की अर्जेंटीना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और एम्बाप्पे की फ्रांस टीम जैसी दिग्गज टीमों ने राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया है. 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस मेगा टूर्नामेंट में अब तक 32 टीमें बाहर हो चुकी हैं और 16 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी.

अब हर मुकाबला 'करो या मरो' का होगा. इस स्टेज में हारने वाली टीमों का वर्ल्ड कप सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल करेगी. ऐसे में हर मैच में जबरदस्त रोमांच और कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल.

---विज्ञापन---

राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी टीमें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों में कनाडा, मोरक्को, पैराग्वे, फ्रांस, ब्राजील, नॉर्वे, मेक्सिको, इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, पुर्तगाल, स्पेन, अर्जेंटीना, मिस्र, स्विट्जरलैंड और कोलंबिया शामिल हैं. इन 16 टीमों में से सिर्फ 8 टीमें ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना पाएंगी.

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2026 राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखस्थानभारतीय समय (IST)
कनाडा vs मोरक्को4 जुलाईह्यूस्टन स्टेडियमरात 10:30 बजे
पैराग्वे vs फ्रांस5 जुलाईफिलाडेल्फिया स्टेडियमसुबह 2:30 बजे
ब्राजील vs नॉर्वे6 जुलाईन्यू जर्सी स्टेडियमसुबह 1:30 बजे
मेक्सिको vs इंग्लैंड6 जुलाईमेक्सिको सिटी स्टेडियमसुबह 5:30 बजे
पुर्तगाल vs स्पेन7 जुलाईडलास स्टेडियमरात 12:30 बजे
संयुक्त राज्य अमेरिका vs बेल्जियम7 जुलाईसिएटल स्टेडियमसुबह 5:30 बजे
अर्जेंटीना vs मिस्र7 जुलाईअटलांटा स्टेडियमरात 9:30 बजे
स्विट्जरलैंड vs कोलंबिया8 जुलाईबीसी प्लेस, वैंकूवरसुबह 1:30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज

इन मुकाबलों पर रहेंगी दुनिया भर के फैंस की नजर

पुर्तगाल vs स्पेन: यूरोप की दो सबसे मजबूत फुटबॉल टीमों के बीच होने वाली यह भिड़ंत राउंड ऑफ 16 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला मानी जा रही है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

अर्जेंटीना vs मिस्र: राउंड ऑफ 16 में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टक्कर मोहम्मद सालाह की मिस्र टीम से होगा. मिस्र की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

---विज्ञापन---

ब्राजील vs नॉर्वे: पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील का सामना एर्लिंग हालैंड की नॉर्वे से होगा. विनीसियस जूनियर की अगुआई वाली ब्राजीलियाई टीम और हालैंड की गोल स्कोरिंग क्षमता इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बना सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने पर भड़का इंग्लैंड का पूर्व कप्तान, टीम इंडिया और अजीत अगरकर पर खड़े किए गंभीर सवाल!