वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने पर भड़का इंग्लैंड का पूर्व कप्तान, टीम इंडिया और अजीत अगरकर पर खड़े किए गंभीर सवाल!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में अब तक डेब्यू नहीं होने पर इंग्लैंड के कुछ दिग्गज बेहद हैरान हैं. अब उन्होंने टीम मैनेजमेंट और चीफ सिलेक्टर पर सवाल खड़े किए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली थी. हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में भी 15 साल का ये युवा बल्लेबाज इग्नोर हो गया. वैभव को डेब्यू का मौका नहीं देने पर इंग्लैंड के दो दिग्गज भड़के हुए नजर आए. उन्होंने टीम मैनेजमेंट और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के सामने गंभीर सवाल खड़े किए. (Image: AI Generated and Instagram/sticktocricket)

विज्ञापन

मौके का इंतजार कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

मौके का इंतजार कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी2 / 6

वैभव सूर्यवंशी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. IPL 2026 में अपने प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी. फॉर्म को देखते हुए लग रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में ही वैभव को मौका दिया जाएगा. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

डेब्यू नहीं होने पर भड़के माइकल वॉन

डेब्यू नहीं होने पर भड़के माइकल वॉन3 / 6

माइकल वॉन ने Stick to Cricket पॉडकास्ट पर वैभव सूर्यवंशी का अब तक डेब्यू नहीं होने पर कहा, 'हमें BCCI और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से यह पूछना होगा कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ अब तक क्यों नहीं खेले. वो हमारा साथी है.' (Image: AI Generated)

एलिस्टर कुक ने भी दिया साथ

एलिस्टर कुक ने भी दिया साथ4 / 6

एलिस्टर कुक ने वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने के सवाल पर माइकल वॉन का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, 'मैं कल वहां मौजूद रहूंगा. मैं एक फैन के तौर पर वहां रहूंगा और उम्मीद करूंगा कि 15 साल के इस बल्लेबाज को मौका मिले.' (Image: AI Generated)

विज्ञापन

किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?5 / 6

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं. तीनों ही मैच विनर हैं. वैभव सूर्यवंशी को इनके बीच फिट करना बहुत मुश्किल है. संजू सैमसन का प्रदर्शन पिछले तीन मैचों में निराशाजनक रहा है. उनकी जगह वैभव को मौका मिल सकता है.

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन