IND vs ENG: दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अभिषेक इस मैच में तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Abhishek Sharma
1 / 9
Abhishek Sharma

India vs England, Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था. हालांकि, मैच में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाया था और 24 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका2 / 9

अब दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अगर अभिषेक का बल्ला फिर से चला तो वह 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने के साथ-साथ भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के 'सिक्सर किंग' बन सकते हैं

विज्ञापन

सिर्फ दो छक्के लगाते तोड़ देंगे हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

सिर्फ दो छक्के लगाते तोड़ देंगे हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड3 / 9

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. अभिषेक के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों में 26 छक्के दर्ज हैं. अगर वह मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में दो छक्के और लगा देते हैं, तो वह हार्दिक पांड्या के 27 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

IND vs ENG टी20 सीरीज के बन सकते हैं 'सिक्सर किंग'

IND vs ENG टी20 सीरीज के बन सकते हैं 'सिक्सर किंग'4 / 9

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा 26 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर (28 छक्के) और भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (27 छक्के) हैं. ऐसे में अगर मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में बटलर फेल होते हैं और अभिषेत 3 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह IND vs ENG टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को छोड़ देंगे पीछे!

सूर्यकुमार यादव को छोड़ देंगे पीछे!5 / 9

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 648 रन बनाए हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा 347 रनों के साथ फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं. अगर दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक 14 रन और बना लेते हैं, तो उनके कुल 361 रन हो जाएंगे. इसके साथ ही वह 360 रन बनाने वाले सूर्या को पीछे छोड़कर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे.

पहले टी20 में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

पहले टी20 में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड6 / 9

पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चार शानदार छक्के जड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकड़ा छू लिया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी20 मैच?

कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी20 मैच?7 / 9

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू होगा. वहीं, टॉस आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे किया जाएगा.

भारत का फुल स्क्वॉड

भारत का फुल स्क्वॉड8 / 9

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड9 / 9

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन