हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup के सेमीफाइनल में पहुंची लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना, हाई-वोल्टेज मैच में 3-1 से मारी बाजी

Argentina Defeated Switzerland: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड की भिड़ंत हुई. यह हाई-वोल्टेज मैच शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांचक साबित हुआ. अर्जेंटीना ने 3-1 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट कटाया.

विज्ञापन
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री (Image: Twitter/X)

Argentina Defeated Switzerland: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना खेलती हुई नजर आएगी. अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिला. केंसस सिटी में हुए इस क्वार्टरफाइनल मैच में फुल टाइम तक स्विट्जरलैंड ने अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में मुकाबला पूरी तरह पलट गया. मेसी ने मैच में एक भी गोल नहीं किया लेकिन अर्जेंटीना ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया.

अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराया

अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच की शुरुआत में ही बढ़त बना ली. एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने लियोनेल मेसी द्वारा पास की गई गेंद को गोल करके अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई. मैच के 67वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने धमाकेदार वापसी की और डैन डॉए ने शानदार गोल करते हुए स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.

मैच के 71वें मिनट में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा, जब ब्रेल एम्बूलो को दूसरा येलो कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया. फुल टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था और मैच एक्सट्रा टाइम तक गया. जूलियन अल्वारेज ने 112वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिलाई और फिर लौटारो मार्टिनेज ने गोल करके अर्जेंटीना को 3-1 की बढ़त से जीत दिला दी. इसी के साथ कप्तान मेसी की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: स्पेन का धमाका, बेल्जियम को हाई-वोल्टेज मैच में हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी मेसी की टीम?

अर्जेंटीना ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. अब उनकी भिड़ंत 16 जुलाई को इंग्लैंड से होगी. बता दें कि इंग्लैंड ने हाल ही में नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच सेमीफाइनल मैच एटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 12:30 बजे शुरू होगा. लियोनेल मेसी इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं और अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पहले क्रिकेट, अब FIFA वर्ल्ड कप… हर तरफ इंग्लैंड का जलवा, नॉर्वे को हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola