---विज्ञापन---

पहले क्रिकेट, अब FIFA वर्ल्ड कप… हर तरफ इंग्लैंड का जलवा, नॉर्वे को हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

England Defeated Norway: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत हुई. यह मैच कांटे की टक्कर का रहा और अंत तक गया. इंग्लैंड ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल करके सेमीफाइनल का टिकट कटाया.

---विज्ञापन---

England Defeated Norway: इंग्लैंड टीम ने हाल ही में भारत को 5 मैचों की T20I सीरीज में 4-0 से हरा दिया. सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, फुटबॉल में भी इंग्लैंड का जलवा देखने को मिला. उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल मैच में नॉर्वे का सामना किया और मैच एक्सट्रा टाइम में गया. इसी बीच इंग्लैंड के जुड बेलिंघम ने बाजी पलटते हुए टीम को एक शानदार जीत दिलाई. एर्लिंग हालैंड का इसी के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो गया है.

इंग्लैंड ने 2-1 से जीता मैच

इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मियामी स्टेडियम में महामुकाबला देखने को मिला. मैच के 36वें मिनट में नॉर्वे के Andreas Schjelderup ने टॉप कॉर्नर पर शानदार स्ट्राइक लगाकर गोल किया. हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद इंग्लैंड ने धमाकेदार वापसी की और जुड बेलिंघम ने गोल करके स्कोर को बराबरी पर ला खड़ा किया.

---विज्ञापन---

मैच के दौरान VAR के एक फैसले पर ड्रामा हुआ, जहां पता चला कि एर्लिंग हालैंड ने फाउल किया था और इसी वजह से टर्बजॉर्न हेगम का गोल नहीं गिना गया. मैच एक्स्ट्रा टाइम तक गया और 93वें मिनट में बेलिंघम ने दूसरा गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया. इसके बाद इंग्लैंड ने बढ़िया तरह से डिफेंस बनाए रखा और मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: स्पेन का धमाका, बेल्जियम को हाई-वोल्टेज मैच में हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

---विज्ञापन---

इंग्लैंड का सेमीफाइनल में किससे होगा सामना?

इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया. अब उनकी भिड़ंत अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले महामुकाबले के विजेता से होगी. यह मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा.

क्रिकेट में इंग्लैंड का धमाका

इंग्लैंड ने हाल ही में क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 4-0 से हराया. श्रृंखला में पूरी तरह से इंग्लिश टीम का जलवा देखने को मिला और टीम इंडिया आसपास भी नहीं थी. अब फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद इंग्लैंड का लक्ष्य दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी कप्तानी, इन 20 खिलाड़ियों को मिली जगह

First published on: Jul 12, 2026 06:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola