FIFA World Cup: स्पेन का धमाका, बेल्जियम को हाई-वोल्टेज मैच में हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

FIFA World Cup 2026: स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक साबित हुआ और अंत में स्पेन ने 2-1 से बाजी मारी।

FIFA World Cup 2026

स्पेन ने बेल्जियम को हराया (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन और बेल्जियम के बीच हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला. क्वार्टरफाइनल में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और यह अंतिम कुछ मिनटों में रोमांचक बन गया. मैच ड्रॉ होने की दिशा में बढ़ रहा था लेकिन स्पेन के मिकेल मैरिनो ने मैच पूरी तरह पलट दिया. इसी के साथ स्पेनिश टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया और अब उनकी भिड़ंत किलियन एम्बाप्पे की टीम से होगी.

स्पेन ने 2-1 से जीता क्वार्टरफाइनल मैच

स्पेन और बेल्जियम के बीच लॉस एंजेलिस स्टेडियम में मैच देखने को मिला. मैच की शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली और 30वें मिनट में स्पेन के फेबियन रुइज़ ने बेहतरीन गोल करके 1-0 की बढ़त बनाई. बेल्जियम ने 11 मिनट बाद ही धमाकेदार वापसी की और चार्ल्स डे केटलैरे ने स्पेन के उनाई साइमन को छकाते हुए जोरदार गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

विज्ञापन

बेल्जियम को मैच के 71वें मिनट में तगड़ा झटका लगा. गोलकीपर थिबॉट कॉर्टोइस को मसल इंजरी हुई और उनकी जगह युवा खिलाड़ी सेनन लेमेंस को खेलने का मौका मिला. मैच ड्रॉ के करीब जा रहा था लेकिन मिकेल मैरिनो ने 88वें मिनट में गोल करके 2-1 से बढ़त बनाई और जीत दर्ज की. स्पेन ने इसी के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. मैरिनो इस मैच में स्पेन की जीत के हीरो रहे.

कब होगी फ्रांस से भिड़ंत?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और स्पेन के बीच 15 जुलाई को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. डैलस स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे मैच शुरू होगा. इस मैच में लेमिन यमाल और किलियन एम्बाप्पे के बीच भिड़ंत रोमांचक रहने वाली है. फैंस इस मुकाबले का आनंद यूनाइट 8 स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव ले सकते हैं. इसके अलावा Zee5 पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ