हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजू सैमसन के ताबड़तोड़ शॉट से घायल हुई महिला फैन, बीच मैदान पर फूट-फूट कर रोई, वीडियो वायरल

Sanju Samson: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 4 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में संजू सैमसन के शॉट ने महिला फैन को घायल कर दिया।

विज्ञापन

Sanju Samson: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला गया था। इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा की आंधी देखने को मिली थी। संजू और तिलक ने इस मैच में शतक जड़ा और टी-20I मैच की एक पारी में 2 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। हालांकि पारी के दौरान संजू सैमसन ने अपने ताबड़तोड़ शॉट से एक फैन को घायल कर दिया। महिला फैन स्टैंड में फूट-फूट कर रोने लगी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

महिला फैन हुई घायल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में संजू ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा कर लिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने एक और गगनचुंबी छक्का जड़ा। लेकिन इस बार गेंद स्टेडियम में बैठी एक महिला फैन को जा लगी। महिला फैन को गाल पर चोट लगी, जिसके बाद वह स्टैंड में ही फूट-फूट कर रोने लगी। आस पास के दर्शक भी संजू के शॉट से हिल गए। हालांकि बाद में महिला फैन को शांत कराया गया।

संजू और तिलक ने इतिहास रचा

इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए इतिहास रच दिया। संजू ने 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जबकि तिलक ने 41 गेंदों में शतक बनाया। टी-20I की एक पारी में दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। तिलक ने बैक टू बैक टी-20 में शतक जड़ा और ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। तिलक और संजू की पारी के बदौलत भारतीय टीम ने विदेश में टी-20 प्रारूप में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन

संजू ने इस मैच में 56 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक ने 47 गेंदो में 10 छक्के और 9 चौके की मदद से 120 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए थे, जिसकी वजह से भारतीय टीम 283/1 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 18.2 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। अफ्रीका की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 गेंदों में 43 और डेविड मिलर ने 36 रनों का योगदान दिया। भारत ने ये मैच 135 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम के आगे ढेर हुए अफ्रीकी शेर, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola