हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में नहीं, इंग्लैंड में दिग्गज को मिलेगा बड़ा सम्मान, सचिन तेंदुलकर के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

भारत के एक दिग्गज को इंग्लैंड के मैदान पर सम्मान मिलने वाला है। उनका नाम ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। इसके अलावा वेस्ट इंडीज के एक दिग्गज को भी सम्मान दिया जाने वाला है।

विज्ञापन
फारुख इंजीनियर को मिलेगा सम्मान

Farokh Engineer to get Honour: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में देखने को मिलेगा। यह मुकाबला 23 जुलाई 2025 से शुरू होगा। इसके पहले अब खबर आई है कि भारतीय दिग्गज फारुख इंजीनियर को अपने देश नहीं, बल्कि इंग्लैंड में बहुत बड़ा सम्मान मिलने वाला है। इसी के साथ वो सचिन तेंदुलकर के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने वाले हैं।

भारतीय दिग्गज फारुख इंजीनियर के नाम पर विदेश में होगा स्टैंड

फारुख इंजीनियर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर्स में से एक हैं। अब उनके नाम पर मैनचेस्टर में मौजूद ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में एक स्टैंड होगा। इसके अलावा वेस्ट इंडीज दिग्गज क्लीव लॉयड के नाम पर भी वहां स्टैंड रखा जाने वाला है। दोनों को लंकाशायर टीम के लिए अपने योगदान के चलते यह सम्मान दिया जा रहा है। फारुख ने लंकाशायर के लिए लगभग एक दशक, वहीं लॉयड ने 2 दशक तक अपनी सेवाएं दी। सूत्रों के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन यह सेरेमनी देखने को मिल सकती है।

फारुख इंजीनियर का प्रदर्शन लंकाशायर के लिए रहा है शानदार

फारुख इंजीनियर ने लंकाशायर के लिए 1968 से 1976 तक क्रिकेट खेला। इसी बीच उन्होंने 175 मैचों में हिस्सा लिया और कुल 5942 रन बनाए। विकेटकीपिंग की बात करें, तो फारुख ने 429 कैच पकड़े और 35 स्टंपिंग की है। जब फारुख ने लंकाशायर के लिए खेलना शुरू किया था, तो इस टीम ने 15 साल से कोई ट्रॉफी नहीं जीती थी। इंजीनियर के आने के बाद 1970 से 1975 के बीच उन्होंने 4 बार जिलेट कप अपने नाम किया। मुंबई में जन्मे फारुख इंजीनियर के नाम भारत में कोई स्टैंड नहीं है लेकिन इंग्लैंड के लोकप्रिय स्टेडियम में उनका नाम हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के साथ इतिहास के पन्नों पर नाम होगा दर्ज

सचिन तेंदुलकर अभी तक इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका भारत के बाहर किसी स्टेडियम में स्टैंड है। सचिन का नाम यूएई के शारजहां स्टेडियम में 2023 में शामिल किया गया था। अब फारुख दूसरे भारतीय होंगे, जिनका नाम विदेशी स्टेडियम के स्टैंड पर होगा।


ये भी पढ़ें:- सरफराज खान ने घटाया 17 किलो वजन, पृथ्वी शॉ को पूर्व दिग्गज ने दी नसीहत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola