Kohli-Gambhir Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को देखकर फैन्स आगबबूला हो गए हैं। यह वीडियो टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और गौतम गंभीर का है। आकाशदीप के बल्ले से निकले चौके और छक्के के बाद कोहली-गंभीर ऐसा जश्न मना रहे हैं जैसे मानो मैच भारतीय टीम की जेब में आ गया हो। मगर सच्चाई यह है कि यह सेलिब्रेशन सिर्फ इसलिए था, क्योंकि भारतीय टीम गाबा टेस्ट में फॉलोऑन को टालने में सफल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स ने भारतीय खेमे को आड़े हाथों लिया है। खासतौर पर विराट कोहली और गंभीर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
किस बात का जश्न कोहली-गंभीर?
दरअसल, टीम इंडिया ने अपना 9वां विकेट 213 रन के स्कोर पर गंवा दिया था। आखिरी विकेट बची हुई थी और फॉलोऑन टालने के लिए 33 रन की जरूरत थी। जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और कंगारू तेज गेंदबाजों के आगे सीना तानकर खड़े रहे। दोनों ने एक-एक रन जोड़ते हुए फॉलोऑन को टाल दिया। इधर आकाशदीप के बल्ले से चौका निकला और उधर भारतीय खेमे में जश्न जैसा माहौल हो गया।
कोहली रोहित और गंभीर को जोश में ताली देते हुए दिखाई दिए। हर किसी के चेहरे पर ऐसी मुस्कान आ गई जैसे मानो गाबा में एक और ऐतिहासिक जीत की कहानी लिख उठी हो। विराट-गंभीर के इस जश्न पर फैन्स आगबबूला हो गए हैं और टीम इंडिया को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
ड्रॉ की तरफ गाबा टेस्ट
आकाशदीप और बुमराह ने 10वें विकेट के लिए 39 रन की अटूट पार्टनरशिप जमा चुके हैं। भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 252 रन लगा दिए हैं और अब टेस्ट मैच में सिर्फ एक ही दिन बचा हुआ है। टीम इंडिया को ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को फिर से बैटिंग करने मैदान पर उतरना होगा। भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज अगर पांचवें दिन बेहद शर्मनाक प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो गाबा टेस्ट का नतीजा ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि, पांचवें दिन मैच पर बारिश का भी साया मंडरा रहा है, जो भारतीय टीम की मदद कर सकता है। टेस्ट के आखिरी दिन 56 प्रतिशत बारिश के चांस हैं।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
31 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
42 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines