Faf du Plessis on Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं, आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की खूब चर्चा हो रही है. लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रहे सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.
RR फ्रेंचाइजी ने उन्हें सीएसके को ट्रेड कर दिया है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने बड़ा बयान दिया है. डु प्लेसिस ने सैमसन का जाना राजस्थान फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा नुकसान बताया है.
संजू सैमसन को लेकर डु प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान
CSK और RCB के लिए खेल चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने जियो हॉटस्टार के साथ बातचीत में राजस्थान रॉयल्स को लेकर कहा कि, “अगर हम आईपीएल की टीमों को देखें तो अधिकतर टीमों के पास कोई एक ऐसा खिलाड़ी रहा है जो लंबे समय तक फ्रेंचाइजी का चेहरा रहा जैसे रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली. मैं संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स के लिए उसी तरह का खिलाड़ी मानता हूं.”
उन्होंने कहा, “भले ही संजू नई पीढ़ी के खिलाड़ी हैं, लेकिन वह उस फ्रेंचाइजी का चेहरा बन गए थे. जब मैं राजस्थान रॉयल्स के बारे में सोचता हूं, तो मुझे संजू सैमसन याद आते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उनका किसी अन्य टीम से जुड़ना फैंस, आईपीएल और टूर्नामेंट के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने वहां बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.”
ये भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, IPL 2026 की तैयारी हुई तेज
यशस्वी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव
डु प्लेसिस ने आगे कहा कि संजू सैमसन के टीम से जाने के बाद सबसे ज्यादा दबाव अब यशस्वी जायसवाल पर आने वाला है. उन्होंने बताया कि सैमसन की मौजूदगी में जायसवाल खुलकर अपना स्वाभाविक खेल दिखा पाते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और उनके लिए उसी अंदाज में खेलना आसान नहीं होगा. अब जायसवाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ प्रदर्शन करना पड़ेगा, जो उनके लिए एक चुनौती साबित हो सकता है.
बता दें कि, सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. उनकी कप्तानी में टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले CSK से जुड़े संजू सैमसन, चेन्नई में ‘चेट्टा’ का हुआ जोरदार स्वागत, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines