हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन होगा दिल्ला कैपिटल्स का नया कप्तान? 3 बड़े दावेदारों का नाम आया सामने

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली ने अपने कप्तान का ऐलान अभी तक नहीं किया है। 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो दिल्ली की कमान आगामी सीजन में संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान कौन होगा। ये सवाल पिछले कई महीने से परेशान कर रहा है। आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब लगभग 10 दिन का ही समय बचा है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान का ऐलान अभी तक नहीं किया है। आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च को केकेआर बनाम आरसीबी के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी, जहां उसका सामना एलएसजी से होगा। हालांकि तीन खिलाड़ी दिल्ली के खेमे में ऐसे हैं, जो आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी की कमान संभाल सकते हैं।

फाफ डु प्लेसिस

दुनिया की लगभग तमाम फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेने वाले फाफ डु प्लेसिस दिल्ली के नए कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं। इसका कारण उनके पास कप्तानी का अधिक अनुभव है। इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले चुके फाफ ने कई सालों तक साउथ अफ्रीका की कप्तानी संभाली है। इसके अलावा वह आईपीएल 2022 से 2024 तक आरसीबी के कप्तान रहे हैं। फाफ ने अब तक 42 आईपीएल मैच में कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 21 मैच जीते और 21 मैच हारे हैं। वहीं आईपीएल में उन्होंने 245 मैचों में 4571 रन बनाए हैं।

अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स का कई सालों से प्रतिनिधित्व कर रहे अक्षर पटेल का लिस्ट में दूसरा नाम है। स्टार ऑलराउंडर भी दिल्ली की कप्तानी के रेस में काफी आगे है। वह 2019 से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। अक्षर दिल्ली के मैनेजमेंट को बखूबी जानते हैं, जो उन्हें कप्तानी में मदद भी कर सकती है। अक्षर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में वह भी कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने आईपीएल के 150 मैचों में 1653 रन बनाने के अलावा 123 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का सबसे बड़ा दावेदार अगर किसी खिलाड़ी को माना जा रहा है तो वो केएल राहुल हैं। राहुल आईपीएल में कई टीमों की कप्तानी संभाल चुके हैं। दिल्ली ने उन्हें 14 करोड़ में अपने दल का हिस्सा बनाया था। राहुल इससे पहले पंजाब किंग्स और एलएसजी की कमान संभाल चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 4683 रन दर्ज हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola