हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs ITA Highlights: इटली को रौंदकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, 24 रनों से जीता मुकाबला

England vs Italy T20 World Cup 2026 Highlights: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इटली की टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गई.

विज्ञापन
England vs Italy T20 World Cup 2026

Live Updates

18:29 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड ने 24 रनों से जीता मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इटली की टीम 178 रन पर ही सिमट गई. इटली की ओर से बेन मैनेंटी ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली, जबकि ग्रांट स्टीवर्ट ने 45 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. इटली ने आखिरी ओवर में दो विकेट गंवाए.

वहीं, इंग्लैंड की ओर से सैम करन और जेमी ओवरटन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

18:22 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 25 रन

इटली ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं. अब इटली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 25 रनों की जरूरत है.

18:21 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली को लगा 8वां झटका

19वें ओवर की 5वीं गेंद पर इटली को ग्रांट स्टीवर्ट के रूप में 8वां झटका लगा. स्टीवर्ट 23 गेंदों पर 45 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हो गए.

18:13 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: आदिल राशिद ने 18वें ओवर में लुटाए 21 रन

इटली के बल्लेबाज ग्रांट स्टीवर्ट ने पारी के 18वें ओवर में आदिल राशिद की धज्जियां उड़ा दी और 3 छक्कों के साथ कुल 21 रन बटोर लिए. अब इटली को जीत के लिए 12 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत है.

18:06 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: सैम करन ने एक ओवर में झटके लगातार दो विकेट

पारी के 16वें ओवर में सैम करन ने लगातार दो विकेट लेकर इटली को बैकफुट पर ढकेल दिया है. करन ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर मार्कस कैम्पोपियानो को आउट किया और अगली ही गेंद पर जियान मीड को भी पवेलियन भेज दिया. कैम्पोपियानो ने 2 रन बनाए, जबकि मीड खाता भी नहीं खोल सके.

17:57 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली की आधी टीम लौटी पवेलियन

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर इटली को जस्टिन मोस्का के रूप में पांचवां झटका लगा. जस्टिन 34 गेंदों पर 43 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हो गए. 135 रन के स्कोर पर इटली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

17:45 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली का चौथा विकेट गिरा

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर इटली को चौथा झटका लगा. बेन मैनेंटी 25 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें विल जैक्स ने आउट किया. मैनेंटी ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया.

17:36 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली ने 10 ओवर में बनाए 84 रन

शुरुआती तीन विकेट जल्द ही गिरने के बाद जस्टिन मोस्का और बेन मैनेंटी ने इटली की पारी को संभाल लिया है. इटली ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं. फिलहाल मैनेंटी 39 रन और जस्टिन 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब इटली को जीत के लिए 60 गेंदों पर 119 रनों की जरूरत है.

17:19 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली ने पावरप्ले में बनाए 47 रन

इटली ने पावरप्ले के 6 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं. फिलहाल जस्टिन मोस्का 26 रन और बेन मैनेंटी 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अभी इटली को जीत के लिए 84 गेंदों पर 156 रनों की जरूरत है.

17:10 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली को लगा तीसरा झटका

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर इटली को कप्तान हैरी मैनेंटी के रूप में तीसरा झटका लगा. हैरी 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हो गए.

16:57 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली को लगा दूसरा झटका

पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने इटली को एक और बड़ा झटका दे दिया है. एंथनी मोस्का के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए जे जे स्मट्स भी बिना खाता खोले आउट हो गए. स्मट्स ने चार गेंदें खेलीं, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके. आर्चर ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लेकर इटली की कमर तोड़ दी है.

16:54 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली को लगा पहला झटका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. ओपनर एंथनी मोस्का बिना खाता खोले आउट हो गए. वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए.

16:52 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली की बल्लेबाजी शुरू

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली टीम के लिए जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर करने आए हैं.

16:41 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड ने दिया 203 रनों का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 22 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके अलावा, टॉम बैंटने ने 30 रन, फिल साल्ट ने 28 रन और सैम करन ने 25 रन बनाए. वहीं, इटली की ओर से क्रिसन कलुगामागे और ग्रांट स्टीवर्ट ने 2-2 विकेट चटकाए.

16:36 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड का 7वां विकेट गिरा

आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर जेमी ओवरटन 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें क्रिसन कलुगामागे ने आउट किया.

16:21 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट भी गंवा दिया. सैम करन 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर क्रिसन कलुगामागे की गेंद पर आउट हुए.

16:12 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड ने 15 ओवर में बनाए 124 रन

इंग्लैंड ने 15 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं. फिलहाल विल जैक्स 13 रन और सैम करन 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:01 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

105 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई. 13वें ओवर की चौथी गेंद पर टॉम बैंटन आउट हो गए. बैंटन 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें क्रिसन कलुगामागे ने आउट किया.

15:54 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड को कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में चौथा झटका लगा. हैरी ब्रूक 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर जे जे स्मट्स की गेंद पर आउट हो गए. इंग्लैंड का स्कोर 11 ओवर के बाद 4 विकेट पर 93 रन है.

15:49 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 82 रन

इंग्लैंड ने शुरुआती 10 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं. फिलहाल टॉम बैंटन 21 रन और कप्तान हैरी ब्रूक 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:40 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

8वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा. जैकब बेथेल 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें बेन मैनेंटी ने आउट किया. इंग्लैंड ने 67 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं.

15:29 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा. फिल साल्ट 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर अली हसन की गेंद पर आउट हो गए.

15:24 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड ने 4 ओवर में बनाए 33 रन

इंग्लैंड ने शुरुआती 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं. फिलहाल फिल साल्ट 18 रन और जैकब बेथेल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:12 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा. जोस बटलर 4 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बटलर को ग्रांट स्टीवर्ट ने हैरी मैनेंटी के हाथों कैच आउट कराया.

15:10 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड ने दो ओवर में बनाए 21 रन

इंंग्लैंड ने इटली के खिलाफ शानदार शुरुआत की है और दो ओवर में बिना किसी नुकसान 21 रन बना लिए हैं. फिलहाल फिल साल्ट 18 रन और जोस बटलर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:01 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इटली की ओर से स्पिनर जे जे स्मट्स पहला ओवर करने आए हैं.

14:38 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

14:38 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इटली की प्लेइंग XI

जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन.

14:35 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

14:34 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: इंग्लैंड के लिए जीत जरूरी

ग्रुप सी से वेस्टइंडीज ने लगातार तीन जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, नेपाल को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब बचे हुए एक स्थान के लिए इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. अगर इंग्लैंड की टीम आज हार जाती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में शुरू हुई अपने ही खिलाड़ियों की फजीहत, बाबर-शादाब से लेकर शाहीन तक की बजी बैंड 

14:23 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, मार्कस कैम्पोपियानो, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), क्रिसन कलुगामागे, अली हसन.

14:19 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन, वेन मैडसेन, सैयद नकवी, ज़ैन अली, थॉमस ड्रेका.

14:18 (IST) 16 Feb 2026

ENG vs Italy Live Score: सुपर-8 के लिए इंग्लैंड और इटली की भिड़ंत आज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वां मुकाबले में आज इंग्लैंड और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम तीन मैचों में से दो में जीत हासिल कर ग्रुप-सी के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं और वह इटली को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. वहीं, इटली की टीम ने 2 में एक मैच में जीत चुकी है और इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर कर सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकती है.

ये भी पढ़ें-IND vs PAK: पाकिस्तान की हार देखने से पहले ही स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, ‘शर्मसार’ PCB चीफ का वीडियो वायरल

ENG vs ITA T20 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से मात दी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इटली की टीम 178 रन पर ही सिमट गई. इटली की ओर से बैन मैनेंटी ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 60 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि ग्रांट स्टीवर्ट ने 45 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. आखिरी ओवर में इटली ने दो अहम विकेट गंवा दिए, जिससे उनकी उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं. इंग्लैंड के लिए सैम करन और जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके. वहीं जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट झटके, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद ने 1-1 विकेट हासिल किया.

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने शानदार अर्धशतक जड़ा और सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, टॉम बैंटने ने 30 रन, फिल साल्ट ने 28 रन और सैम करन ने 25 रन बनाए. वहीं, इटली के लिए क्रिसन कलुगामागे और ग्रांट स्टीवर्ट ने 2-2 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. यह इंग्लैंड की 4 मैचों में से तीसरी जीत रही और 6 अंकों ग्रुप-सी में दूसरे नंबर पर रहकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. इस ग्रुप से वेस्टइंडीज पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola