ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर के 32वां शतक बना दिया है। इसी के साथ वो इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने टेस्ट में ज्यादा शतक लगाने में केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और स्टीव वॉ की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड एलिस्टर कुक के नाम हैं। उन्होंने 161 टेस्ट में 33 शतक बनाए हैं। जबकि अब उनके पास रूट पहुंच गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक बनाए हैं।
लारा को छोड़ सकते हैं पीछे
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में जो रूट जल्द ही वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ सकते हैं। लारा ने अपने टेस्ट करियर में 11953 रन बनाए हैं। जो रूट के इस समय 11940 रन हैं। ऐसे में वो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में लारा को पीछे छोड़ सकते हैं।
वो इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। जो रूट ने अपना 31वां शतक भारत के खिलाफ रांची में लगाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी इस सीरीज में अभी तक संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अब फॉर्म में वापसी कर ली है।
इंग्लैंड ने दिया था वेस्टइंडीज को 385 रन का लक्ष्य
इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 16 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 457 रन बनाए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी अपना दम दिखाया था। हैरी ब्रूक और जो रूट के शतक की दम पर उन्होंने 425 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज को इस मैच को जीतने के लिए 385 रन बनाने हैं।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले होंगे दुनिया के पहले कप्तान
ये भी पढ़ें:- नहीं थम रहा टीम इंडिया के सेलेक्शन का विवाद, अब हार्दिक के समर्थन में आए टीम इंडिया के पूर्व कोच
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
2 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
2 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
3 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines