ENG vs SL: जो रूट का हाहाकार, सेंचुरी ठोक ध्वस्त किए कीर्तिमान, ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

Joe Root Record: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर अपनी धांसू पारी से कीर्तिमान रचा है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने शानदार शतक जमाया। इसके साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Joe Root

Joe Root

Joe Root Record: इंग्लैंड की टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक कीर्तिमान रचते नजर आ रहे हैं। रूट की उम्र 33 साल है और कई दिग्गज क्रिकेटर कह चुके हैं कि वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों (15921) के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। हालांकि ये तो देखने वाली बात होगी, लेकिन जिस तरह से रूट बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे वह एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त करते जा रहे हैं। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 162 गेंदों में 13 चौके ठोक शतक ठोक डाला। इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए रूट ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने जो रूट

जो रूट इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ डाला। कुक ने 6568 रन बनाए थे। रूट अपनी शानदार बल्लेबाजी से उनसे आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक 

रूट ने इसके अलावा अपने नाम कई और रिकॉर्ड दर्ज किए। ये टेस्ट में उनका 33वां शतक है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में एलेस्टेयर कुक की बराबरी की। कुक ने भी टेस्ट करियर में 33 शतक बनाए थे। एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट 33 शतकों के साथ सबसे ऊपर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने केन विलियमसन को पीछे कर दिया है। जिनके नाम 32 शतक दर्ज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रूट एक्टिव इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के मामले में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रूट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 शतक हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम 48 शतक दर्ज हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 80 शतकों के साथ टॉप पर हैं।

विज्ञापन

शिवनारायण चंद्रपॉल से निकले आगे

इसके साथ ही जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने इस मामले में वेस्ट इंडीज के दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 96 बार 50 प्लस स्कोर बनाया। रूट 97 बार 50 प्लस स्कोर बनाकर उनसे आगे निकल गए। इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने 119 बार 50+ स्कोर बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के सातवें बल्लेबाज

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के सातवें बल्लेबाज हैं। वह श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा से थोड़े ही पीछे हैं। संगकारा ने टेस्ट करियर में 12400 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन के मामले में रूट दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में पहले स्थान पर एलेस्टेयर कुक हैं। जिन्होंने 12472 रन बनाए। रूट की फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि वे इस रिकॉर्ड को भी जल्द ही तोड़ देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ