Untitled design - 2024-12-12T215723.864

IND vs AUS: गाबा में होगा बैटिंग ऑर्डर में बड़ा फेरबदल, जीत के लिए टीम इंडिया का मास्टर प्लान तैयार!

एडिलेड में मिली हार के बाद टीम इंडिया गाबा में जोरदार पलटवार की तैयारी कर रही है। तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने मास्टर प्लान रेडी कर लिया है।

IND vs AUS Gabba Test: पर्थ में धमाकेदार जीत के बाद एडिलेड में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। पिंक बॉल से भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। दोनों ही पारियों में इंडियन बैटर्स बुरी तरह से फ्लॉप रहे। यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाजों ने कंगारू तेज गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। सीरीज का अगला मैच अब गाबा के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच से सीरीज का नतीजा काफी हद तक तय हो सकता है। यही वजह है कि टीम इंडिया अपने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा फेरबदल करने वाली है।

विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का पार्टनर एक बार फिर बदल सकता है। इस बार रोहित शर्मा पारी का आगाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोहित ओपनिंग करेंगे, तो नंबर तीन पर शुभमन गिल खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली की पोजीशन से टीम मैनेजमेंट छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा। हालांकि, केएल राहुल के बैटिंग पोजीशन बदलनी तय मानी जा रही है। राहुल नंबर पांच पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। राहुल के नंबर 5 पर खेलने की स्थिति में ऋषभ पंत को बैटिंग ऑर्डर में एक पायदान नीचे खेलना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ