---विज्ञापन---

खेल angle-right

शतरंज के खेल के नए ‘बादशाह’ बने डी गुकेश, 18 साल की उम्र में रचा इतिहास

18 साल के डी गुकेश ने इतिहास रच डाला है। गुकेश शतरंज के खेल के नए बादशाह बन गए हैं। उन्होंने डिंग लीरेन को मात देते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम कर लिया है।

---विज्ञापन---

D Gukesh World Champion: 18 साल के डी गुकेश ने इतिहास रच डाला है। गुकेश शतरंज के खेल के नए बादशाह बन गए हैं। उन्होंने डिंग लीरेन को मात देते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम कर लिया है। गुकेश ने लीरेन को 14वीं बाजी में हराते हुए वर्ल्ड चैंपियन का तमगा हासिल किया। गुकेश का प्रदर्शन कमाल का रहा और उनकी हर चाल के आगे लीरेन चारों खाने चित हो गए। गुकेश से पहले भारत की ओर से यह उपलब्धि सिर्फ विश्वनाथन आनंद ही हासिल कर सके हैं। लीरेन ने पिछली बार इस टाइटल पर कब्जा जमाया था, लेकिन इस साल गुकेश ने लीरेन का खिताब डिफेंड करने का सुनहरा सपना चकनाचूर कर डाला।

---विज्ञापन---

गुकेश बने वर्ल्ड चैंपियन

महज 18 साल की उम्र में डी गुकेश ने देश को उन पर गर्व करने का ऐतिहासिक लम्हा दिया है। गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में इतिहास रच डाला है। गुकेश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लीरेन को 14वीं बाजी में हराने के साथ ही खिताब को अपने नाम कर लिया। गुकेश विश्वनाथन आनंद के खिलाफ शतरंज के खेल में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गुकेश सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। गुकेश से पहले रूस के गैरी कास्परोव ने 22 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

---विज्ञापन---

जीत के बाद भावुक हुए गुकेश

खिताब को अपने नाम करने के बाद गुकेश भावुक हो गए और उनकी आंखों में जीत के आंसू साफतौर पर नजर आए। गुकेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह इस पोजीशन से वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे और इसी वजह से वह जीत के बाद इमोशनल हो गए। गुकेश ने कहा कि यह उन्होंने अपने करियर का सबसे बेस्ट टूर्नामेंट खेला।

13 बाजियों के बाद गुकेश और लीरेन का स्कोर 6.5-6.5 की बराबरी पर था। हालांकि, 14वीं बाजी में गुकेश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन को चारों खाने चित कर दिया। लीरेन के पास सफेद मोहरे थे, जिसके चलते मैच में उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा था। मगर गुकेश मानो इतिहास रचने के इरादे से ही उतरे थे। गुकेश से पहले भारत की ओर से विश्वनाथन आनंद ने शतरंज के खेल में दुनियाभर में राज किया था और वह पांच बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

First published on: Dec 12, 2024 06:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola