क्या सच में इंजर्ड हैं जसप्रीत बुमराह? फिटनेस को लेकर सामने आया ताजा अपडेट

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज एडिलेड में बीच मैदान पर दिक्कत में दिखाई दिया था।

Untitled design - 2024-12-12T205008.899

Jasprit Bumrah Fitness: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन पहले दो टेस्ट मैचों में कमाल का रहा है। बुमराह ने पर्थ में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट अपने नाम किए थे, जबकि एडिलेड में भी वह टीम इंडिया की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते हुए नजर आए थे। हालांकि, दूसरे टेस्ट के दौरान बुमराह मैदान पर ही कुछ दिक्कत में नजर आए थे। फिजियो को ग्राउंड पर आना पड़ा था और सात से आठ मिनट तक बुमराह का इलाज चला था। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या बुमराह गाबा टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट हैं?

बुमराह को लेकर भारतीय टीम और फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बुमराह ने ब्रिस्बेन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए। बुमराह बॉलिंग करते हुए पूरी तरह से फिट दिखाई दिए। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने चार विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, पर्थ में भी बूम-बूम बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा था। हालांकि, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ