सूर्यकुमार यादव अपनी खराब गेंदबाजी से परेशान, बल्लेबाज ने बैक टू बैक ठोक डाले चौके, वीडियो आया सामने

Suryakumar Yadav Bowling Buchi Babu Tournament: सूर्यकुमार यादव बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में 30 रन बनाए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने निराश किया।

Suryakumar Yadav Bowling

Suryakumar Yadav Bowling

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Bowling Buchi Babu Tournament: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। सूर्या तमिलनाडु के प्रतिष्ठित बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) XI के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। सरफराज खान की कप्तानी में खेल रहे सूर्या ने पहली इनिंग में तीन चौके-एक छक्का ठोक 38 गेंदों में 30 रन जड़े। हालांकि गेंदबाजी में वे फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने एक ओवर फेंका और 10 रन लुटाए।

सूर्या की गेंदबाजी का वीडियो आया सामने

सूर्या की गेंदबाजी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बल्लेबाज की ओर से चौका जड़ने के बाद वह परेशान दिखते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या बाएं हाथ के बल्लेबाज आतिश को गेंद डालते हैं तो ये बॉल हाथ से छिटककर फुल टॉस बन जाती है। जिसका बल्लेबाज पूरा फायदा उठाता है और सिली पॉइंट के फील्डर के ऊपर से करारा शॉट लगाकर चौका ठोक डालता है। इस ओवर में आतिश ने बैक टू बैक चौके ठोके। सूर्या ने सिर्फ एक ओवर किया और 10 रन लुटाए। इसके बाद सूर्या ने एक भी ओवर नहीं किया।

विज्ञापन

मुंबई को मिला 510 रन का टार्गेट 

TNCA XI और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीएनसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम पहली पारी में 156 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में TNCA XI की टीम 286 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह मुंबई को 510 रन का टार्गेट दिया गया है। जो कि काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी खेलते आएंगे नजर 

सूर्यकुमार यादव भारत के टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। इसकी शुरुआत 5 सितंबर से होगी। वह टीम-सी के लिए खेलते दिखेंगे। इसकी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। बता दें कि सूर्या ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने एक ओवर में पांच रन देकर 2 विकेट चटकाए और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ