जो रूट इस तरह तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी

Sachin Tendulkar Test Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि जो रूट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Test Record: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में ऐसे कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के बस की बात नहीं। टेस्ट हो या वनडे, वह हर मामले में नंबर-1 बने हुए हैं। तेंदुलकर ने टेस्ट में 200 मैचों की 329 इनिंग्स में 15921 रन बनाए। जबकि वनडे में उन्होंने 463 मैचों की 452 इनिंग्स में 18426 रन जड़े। टी-20 में उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें 10 रन बनाए।

इस तरह तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 664 मैच खेले और 782 इनिंग्स में 34357 रन जड़े। वह इस कीर्तिमान के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। तेंदुलकर का टेस्ट या वनडे, किसी भी फॉर्मेट में रिकॉर्ड तोड़ना टेढ़ी खीर नजर आता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि उनका टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड टूट सकता है। दरअसल, कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार रन का आंकड़ा पार किया है। उन्हें तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3895 रन बनाने हैं। जो रूट आईसीसी रैंकिंग में भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं।

विज्ञापन

साल में 800 से 1000 रन बनाकर तोड़ देंगे रिकॉर्ड

रिकी पोंटिंग का मानना है कि जो रूट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा- रूट ऊंचाइयों को छू सकते हैं, बशर्ते उनका शानदार फॉर्म जारी रहे। वह संभावित रूप से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पोंटिंग ने आगे कहा- “जो रूट अभी 33 साल के हैं। वह तेंदुलकर के रिकॉर्ड से करीब 3000 रन से पीछे हैं। हालांकि तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि रूट कितने टेस्ट मैच खेलते हैं। अगर वह साल में 10 से 14 टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 800 से 1000 रन बना रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उस रिकॉर्ड तक पहुंचने में केवल तीन या चार साल लगेंगे। तब तक उनकी उम्र 37 साल हो जाएगी।”

विज्ञापन

उनमें रन बनाने की भूख

पोंटिंग ने आगे कहा- “रूट की रन बनाने की भूख अभी भी बनी हुई है, तो पूरी संभावना है कि वह ऐसा कर सकते हैं।” पोंटिंग के अनुसार, हर बल्लेबाज 30 की उम्र तक अपने चरम पर पहुंच जाता है। कुछ समय पहले तक फिफ्टी के स्कोर तक पहुंच रहे थे और शतक बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। रूट ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 32वां टेस्ट शतक बनाया था। बता दें कि रिकी पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हुए हैं। पोंटिंग ने टेस्ट में 168 मैचों की 287 इनिंग्स में 13378 रन बनाए हैं। रूट को पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1352 रन बनाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ