LLC 2024: एक साथ तूफान मचाएंगे शिखर धवन, क्रिस गेल, गब्बर-बॉस को इस टीम ने किया साइन

Shikhar Dhawan Chris Gayle LLC 2024 Team: भारत के धाकड़ खिलाड़ी शिखर धवन और वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिस गेल लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एक साथ खेलते नजर आएंगे। स्टार खिलाड़ियों से सजी ये लीग सितंबर में आयोजित होगी।

Chris Gayle Shikhar Dhawan LLC Team

Chris Gayle Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan Chris Gayle LLC 2024 Team: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के अगले सीजन के लिए ऑक्शन में खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। हाल ही में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके शिखर धवन ने LLC जॉइन की है। अब उनकी टीम का भी ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि इस टीम में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन यूनिवर्सल बॉस के नाम से फेमस क्रिस गेल के साथ खेलते नजर आएंगे। शिखर धवन और क्रिस गेल को लीजेंड्स लीग में गुजरात की टीम ने साइन किया है। इस लीग में भारत के स्टार विकेटकीपर रहे दिनेश कार्तिक भी खेलते नजर आएंगे। कार्तिक लीजेंड्स लीग में साउथर्न सुपरस्टार्स टीम की कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन

ये टीमें शामिल 

इस बार लीजेंड्स लीग में कोणार्क सूर्यास ओडिशा, गुजरात जायंट्स, मणिपाल टाइगर्स, साउथर्न सुपरस्टार्स, हैदराबाद और इंडिया कैपिटल्स फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। क्रिस गेल को राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड के जरिए खरीदा गया। गुजरात की टीम में शिखर धवन और क्रिस गेल के साथ लैंडल सिमंस भी शामिल हैं। टीम में पहले से ही मोहम्मद कैफ और एस श्रीसंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

इसुरू उदाना और प्रवीण गुप्ता हुए मालामाल

ऑक्शन में श्रीलंका के इसुरू उदाना मालामाल हो गए हैं। उन्हें एलएलसी में सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उदाना को अर्बनराइजर्स हैदराबाद ने 62 लाख रुपये में अपना बनाया। भारतीय स्पिनर प्रवीण गुप्ता पर बड़ी बोली लगाई गई। पांच लाख रुपये के बेस प्राइस से शुरू होकर मणिपाल टीम ने उन्हें 48 लाख रुपये में खरीद लिया।

विज्ञापन

20 सितंबर से होगी शुरुआत

लीजेंड्स लीग की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में एलएलसी के तीसरे सीजन का आगाज होगा। इस बार 6 टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले जाएंगे। जिसमें 200 से ज्यादा दिग्गज क्रिकेटर्स हिस्सा लेंगे। फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को श्रीनगर में खेला जाएगा। ऐसा 40 साल में पहली बार होगा, जब श्रीनगर में लोग लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस मैच को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ