Arshdeep Singh: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की निगाह अब टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने पर टिक गई है। अर्शदीप सिंह भारत के लिए पहले ही वनडे और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अब टेस्ट टीम के लिए अभी अपना दावा ठोक दिया है। दलीप ट्रॉफी के तीसरे राउंड में इंडिया डी की तरफ से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने 40 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी की दम पर इंडिया डी ने इंडिया बी को 257 रन से हरा दिया। इस मैच में इंडिया को जीत के लिए 373 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप सिंह की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 115 रन पर ही सिमट गई।
किया करियर का सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन
इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 40 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं। ये अभी तक के उनके क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा इस मैच की पहली पर में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। इसी के साथ वो इस मैच में 9 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस मैच की दूसरी पारी में उन्हें आदित्य ठाकरे का अच्छा साथ मिला। उन्होंने दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए।
टीम इंडिया के लिए पेश किया अपना दावा
टीम इंडिया को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा है। इस दौरे के लिए अर्शदीप ने अपने नाम का दावा पेश कर दिया है। बता दें कि अर्शदीप सिंह ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 19 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 पारियों में 29.67 के औसत से 62 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने दो बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 25 मैचों में 33 विकेट लिए हैं।
गौतम गंभीर और अजित अगरकर भी हैं प्रभावित
अर्शदीप सिंह से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर भी प्रभावित हैं। ऐसे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका मिल सकता है। जहीर खान के जाने के बाद टीम इंडिया बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की खोज कर रही है। ऐसे में इस कमी को अब अर्शदीप सिंह पूरा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
31 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines