DPL 2025 Points Table: इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। डीपीएल 2025 में अभी तक 22 मैच खेले जा चुके हैं। बीते दिन 22वां मुकाबला आउटर दिल्ली वॉरियर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 3 विकेट से अपने नाम किया। वहीं इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला। ऋषभ पंत भी इस टूर्नामेंट में पुरानी दिल्ली सिक्स टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वे इंजरी के चलते खेल नहीं रहे हैं।
इस पायदान पर है ऋषभ पंत की टीम
इस टूर्नामेंट में अभी तक ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली सिक्स का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है। टूर्नामेंट में पुरानी दिल्ली ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 मैचों में हार और 2 मैचों में जीत मिली है। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पुरानी दिल्ली सिक्स छठे पायदान पर बनी हुई है। अब पुरानी दिल्ली का अगला मैच 17 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के साथ होगा।
इस टीम का हुआ बुरा हाल
टूर्नामेंट के 22 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में न्यू दिल्ली टाइगर्स का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। अभी तक इस टूर्नामेंट में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 1 मैच में ही जीत मिल पाई है। जबकि 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 2 अंक के साथ न्यू दिल्ली टाइगर्स पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर बनी हुई है।
टॉप पर बनी हुई है ये टीम
ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए ये टूर्नामेंट अभी तक काफी शानदार रहा है। टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है और 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 11 अंक के साथ ईस्ट दिल्ली राइडर्स पहले पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:-DPL 2025: 6 छक्के, 4 चौके… तेजस्वी बने ‘वन मैन आर्मी’, 70 रन की धुआंधार पारी से साउथ दिल्ली को दिलाई जीत
संबंधित खबरें
IPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
14 mins agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
2 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
3 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
5 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
5 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
5 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines