DPL 2025: 6 छक्के, 4 चौके... तेजस्वी बने 'वन मैन आर्मी', 70 रन की धुआंधार पारी से साउथ दिल्ली को दिलाई जीत

दिल्ली प्रीमियर लीग का 22वां मैच आउटर दिल्ली और साउथ दिल्ली के बीच देखने को मिला। बारिश के कारण इस मैच के कुछ ओवर घट गए लेकिन मनोरंजन की कोई कमी नहीं रही। तेजस्वी दहिया ने साउथ दिल्ली को जीत दिलाई।

DPL 2025, Tejasvi Dahiya

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की हुई जीत

South Delhi Superstarz Win: DPL 2025 का 22वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला। आउटर दिल्ली वॉरियर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स आमने-सामने आए। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि उन्होंने इसके पहले एक-एक जीत ही अपने नाम की थी। तेजस्वी दहिया वन मैन आर्मी बने और 70 रन की धुआंधार पारी खेलकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को जीत दिलाई।

विज्ञापन

आउटर दिल्ली के लिए नहीं चला प्रियांश आर्य का बल्ला

बारिश के चलते आउटर दिल्ली वॉरियर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच मैच देर से शुरू हुआ। उनके बीच सिर्फ 16-16 ओवरों का खेल देखने को मिला। आउटर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। प्रियांश आर्य 9 रन पर आउट हो गए और कप्तान हर्ष त्यागी भी 3 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान के 21, ध्रुव सिंह के ताबड़तोड़ 42 और शिवम शर्मा के 21 रन के दम पर टीम सम्मानजनक टोटल पर पहुंच गई।

विज्ञापन

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को जीत के लिए चाहिए थे 140 रन

16 ओवरों में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को जीत के लिए 140 रनों की जरूरत थी। कुंवर बिधुरी, रोहन राणा और कप्तान आयुष बडोनी और मनीष सहरावत दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। अनमोल शर्मा के 23 और सुमित बेनीवाल की 19 रन की छोटी पारी ने टीम को संभाला। तेजस्वी दहिया पिच पर टिके रहे और अपना विकेट नहीं खोया। आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए टीम को 34 रन चाहिए थे।

19वें ओवर में दहिया ने शौर्य मालिक को तीन ताबड़तोड़ सिक्स जड़े और 21 रन बटोरे। आखिरी ओवर में जीत के लिए साउथ दिल्ली को 13 रन चाहिए थे। आखिरी दो गेंदों में 7 रन चाहिए थे और तेजस्वी ने छक्का लगा दिया और फिर चौका जड़कर जीत दर्ज की। 3 विकेट से उन्होंने मैच जीता। तेजस्वी ने 6 छक्के और 4 चौके जड़ते हुए नाबाद 70 रन बनाए।

विज्ञापन

जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर साउथ दिल्ली के लिए सुधार

साउथ दिल्ली वॉरियर्स ने DPL 2025 की दूसरी जीत अपने नाम कर ली। वो सातवें से सीधा चौथे पायदान पर आ गए हैं। जीत के साथ साउथ दिल्ली ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए। यह जीत टीम को काफी आत्मविश्वास देगी, क्योंकि इसके पहले वो संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ