T20 World Cup 2024: फैंस के लिए आई खुशखबरी, जानें मोबाइल पर कैसे फ्री में देख पाएंगे विश्व कप

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन 2 मुकाले खेले जाएंगे। पहले मैच में अमेरिका का सामना कनाडा से होगा।

Disney Hotstar will broadcast ICC T20 World Cup 2024 for free on Mobile

2 जून से शुरू होगा विश्व कप 2024। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन 2 मुकाले खेले जाएंगे। पहले मैच में अमेरिका का सामना कनाडा से होगा, वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की भिड़ंत पापुआ न्यू गिनी से होगी। टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से कर रहा है। इस बार खिताब के लिए 20 टीमें टकराएंगी। इस बीच फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। फैंस डिज्नी हॉटस्टार के जरिए मोबाइल पर फ्री में विश्व कप के मुकाबले देख सकते हैं।

विज्ञापन


5 जून को पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम

टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। पहले मैच में भारतीय टीम का सामना आयरलैंड से होगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाला खेला जाएगा। फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। यह भिड़ंत भी न्यूयॉर्क में होगी। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच अमेरिका के खिलाफ 12 जून को और चौथा मैच कनाडा के खिलाफ 15 जून को खेलेगी।

विज्ञापन

20 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी है।

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका।
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी।
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ