T20 World Cup 2024: मुंबई इंडियंस के 3 प्लेयर्स का विश्व कप खेलना तय, जानें इनका प्रदर्शन

T20 World Cup 2024 का श्रीगणेश होने में अब चंद दिन बचे हैं। 1 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को खेलेगी।

Mumbai Indians Rohit Sharma Hardik Pandya Jasprit Bumrah get chance in Indian squad for T20 World Cup 2024

1 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024। इमेज क्रेडिट- IPL

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का श्रीगणेश होने में अब चंद दिन बचे हैं। 1 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को खेलेगी। 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का अब तक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, 1 मई विश्व कप के लिए टीम घोषित करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन

3 खिलाड़ियों को मिल सकता मौका

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ियों को जगह मिलना लगभग तय है। इन खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। रोहित शर्मा विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान और हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे।

विज्ञापन

IPL 2024 में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन

IPL 2024 में अब तक रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 मुकाबलों में 52.20 की औसत और 167.30 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी लगाया है। 17वें सीजन में अब तक रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 105* रन है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या IPL 2024 में गेंद और बल्ले से फीके दिखे हैं। उन्होंने 6 मुकाबलों में 131 रन बनाए हैं और 3 विकेट प्राप्त किए हैं। हार्दिक की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। IPL के 17वें सीजन में जसप्रीत बुमराह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं। वह लीग में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ