Dewald Brevis: आईपीएल 2025 में धूम मचाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस की किस्मत चमकी है। उन्होंने सीएसके के लिए आईपीएल 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। हालांकि अब ब्रेविस के शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिल गया है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के लिए डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिला है। उनके अलावा 4 युवा खिलाड़ियों को भी प्रोटियाज टीम में मौका दिया गया है।
डेवाल्ड ब्रेविस को मिला मौका
आईपीएल 2025 में ब्रेविस ने सीएसके के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 6 मैच में 37.50 की औसत के साथ 225 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 180 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। शायद यही वजह रही कि अब उन्हें साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट खेलने का भी मौका मिलेगा। आईपीएल से पहले ब्रेविस प्रथम श्रेणी सत्र 2024-25 में भी 2 शतक की मदद से 573 रन के साथ दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। ब्रेविस के अलावा लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सेगो सेनोक्वाने, तेज गेंदबाज कोडी यूसुफ और स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन को भी पहली बार टीम में मौका मिला है, जबकि सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 2 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 28 जुलाई से होने वाला है, जबकि दूसरा मैच 6 जुलाई से खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, ज़ुबैर हम्जा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल वेरिन, कोडी यूसुफ
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
59 secs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
51 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines