हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डिलीवरी बॉय, क्रिकेट बैट और वो Kiss… सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर क्यों भावुक हो रहे दुनिया भर के फैंस?

क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि एक जूनून है. कहा जाता है कि क्रिकेट की खुमारी अगर किसी पर चढ़ जाए तो कभी उतरने का नाम नहीं लेती है. इंटरनेट पर एक वीडियो कुछ इस तरह का ही वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि एक जूनून है. लाखों युवा क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं. लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण भारतीय टीम या अपने राज्य की टीम के लिए कई खिलाड़ियों का चयन नहीं हो पाता है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को घर की जिम्मेदारियों की वजह से क्रिकेट का साथ छोड़कर किसी और गाड़ी में सवार होना ही पड़ता है. सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय हजारों यूजर्स का दिल जीत रहा है.

डिलीवरी बॉय ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय किसी घर में सामान डिलीवर कर रहा है. सामान डिलीवर करने के बाद जब इस युवा की नजर सामने रखे बैट पर पड़ती है तो डिलीवरी बॉय खुद को रोक नहीं पाता है और अपना फोन रखकर बल्ला उठा लेता है.

इसके बाद डिलीवरी बॉय बैट उठाकर स्टांस लेकर शैडो प्रैक्टिस करने लगता है. वीडियो में डिलीवरी बॉय कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव और फ्रंट फुट से कुछ अन्य शॉटों की प्रैक्टिस करता है. इसके बाद डिलीवरी बॉय बैट को वहीं पर रख देता है. लेकिन खास बात ये है कि बैट रखने के दौरान इस युवा ने बल्ले को चूमा, जिसकी तारीफ दुनिया में हो रही है. इसके बाद ये डिलीवरी बॉय अपना फोन लेकर चला जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, फिसलती जुबान से निकली गाली

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “परिवार की ज़िम्मेदारी आने पर कुछ सपने टूट जाते हैं”, वहीं किसी दूसरे यूजर ने लिखा कठिन परिस्थितियां अक्सर बच्चे को एक मजबूत इंसान बनाती हैं और सपनों का त्याग करना सिखाती हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा “आप किसी व्यक्ति को क्रिकेट से दूर ले जा सकते हैं… लेकिन आप क्रिकेट को आम आदमी से कभी दूर नहीं कर सकते. बल्ले पर वो छोटी सी चुंबन… क्या याद आ गया.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का दावा मजबूत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola