हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ IPL का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

IPL 2026 में शुक्रवार (8 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दिल्ली की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने 150 मैच हारे हैं.

विज्ञापन
Delhi Capitals

IPL 2026, Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR के बल्लेबाज फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़ दिया.

उनकी शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने 143 रनों का लक्ष्य महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और सीजन की चौथी जीत दर्ज की. वहीं, इस हार के साथ ही दिल्ली के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया और वह IPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है.

दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

KKR के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली यह हार दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 में 7वीं हार रही, जबकि लीग के इतिहास में यह उनकी कुल 150वीं हार थी. इसी के साथ दिल्ली की टीम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है. दिल्ली आईपीएल में 150 मैच हारने वाली पहली टीम है. दिल्ली को अब तक IPL में 147 मुकाबलों में सीधी हार मिली है, जबकि 3 मैचों में टीम सुपर ओवर में हारी है. दिल्ली ने आईपीएल में अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें से 122 जीते हैं.

विज्ञापन

IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें

टीममैचहारजीतटाई (+ हार)टाई (+ जीत)कुल हारकोई परिणाम नहीं
दिल्ली कैपिटल्स277147122321503
पंजाब किंग्स273142125221442
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु281136138121374
कोलकाता नाइट राइडर्स275129138411333
मुंबई इंडियंस287129154131300
राजस्थान रॉयल्स246119120221213
चेन्नई सुपर किंग्स263113147011132
सनराइजर्स हैदराबाद207102100311051
डेक्कन चार्जर्स75462900460
लखनऊ सुपर जायंट्स68333310341
पुणे वॉरियर्स46331200331
गुजरात टाइटन्स70274300270
गुजरात लायंस30161310170
पुणे के उभरते सुपरजायंट्स30151500150
कोच्चि टस्कर्स केरल14860080

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली तीसरी टीम

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड इंग्लैंड की मिडलसेक्स टीम के नाम दर्ज है. लंदन स्थित इस टीम ने अब तक खेले गए 272 टी20 मैचों में 171 बार हार का सामना किया है. इसके बाद इस सूची में डर्बीशायर का नाम आता है, जिसने 257 मैचों में 152 हार झेली हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिसने 285 टी20 मुकाबलों में 150 बार सीधी हार दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- RCB से भी ज्यादा ‘बदकिस्मत’ है ये टीम, 18 सालों में 6 बार प्लेऑफ में पहुंचकर भी नहीं जीती IPL ट्रॉफी

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से पथुम निसांका ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जबकि आशुतोष शर्मा ने 39 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका.

विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन ने धमाकेदार शतक जड़ा. एलन ने 47 गेंदों में 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया और 100 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस शानदार पारी के दम पर केकेआर ने 143 रनों का लक्ष्य महज 14.2 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा-शुभमन गिल? ये क्या गजब हो गया! टीवी पर अचानक मच गई सनसनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola