Team India: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब लगभग 15 महीने रह गए हैं. भारत को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका मानना है कि रोहित और विराट को सीरीज में वापसी करने के लिए कुछ मैचों का समय देना भारत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
रोहित-विराट पर हुआ खुलासा
पूर्व भारतीय खिलाड़ी दीप दासगुप्ता ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर वनडे टीम को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा “यह बात सभी से होनी चाहिए, सिर्फ कोहली और रोहित से ही नहीं, कि उन्हें सीरीज की शुरुआत अच्छी करनी होगी और शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यह एक चुनौती है. लय में आने के लिए एक-दो मैच काफी नहीं होते, लेकिन यहीं पर सपोर्ट स्टाफ की भूमिका आती है और वे खिलाड़ियों से बातचीत करके ऐसा माहौल बनाते हैं जिससे हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके.”
उन्होंने आगे कहा “टीम में उनकी जगह को लेकर उनसे कोई बातचीत करने की जरूरत नहीं है. चार साल पहले, ऐसा नहीं था कि हर सीरीज से पहले उन्हें याद दिलाना पड़ता था कि वे टीम में होंगे. वे अपने प्रदर्शन के दम पर जानते थे कि वे टीम में रहेंगे. तो अब इसमें क्या बदलाव आया है? न तो कोई बदलाव आया है और न ही आना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज
इंग्लैंड दौरे पर कैसा रहा प्रदर्शन
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 175 रन बनाए. उन्होंने आखिरी मैच में 138 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा विराट कोहली ने 3 मैचों में 144 रन बनाए. उन्होंने 2 अर्धशतक ठोका था. पहले मैच में 5 रन बनाने के बाद कोहली ने दूसरे मैच में 65 और तीसरे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: कप्तान बनने के बाद फ्लॉप हुए बाबर आजम, महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन
संबंधित खबरें
एक ओवर में 6 छक्के लगाना है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना, देखें VIDEO
31 mins agoआकाश चोपड़ा ने चुने वनडे इतिहास के 5 सबसे महान भारतीय खिलाड़ी
39 mins agoहरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया चौंकाने वाला ऐलान
1 hr agoकब, कहां और कैसे देखें IND vs WI मैच? जानें फ्री में देखने का जुगाड़
2 hrs agoपहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
3 hrs agoCSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI कप्तान के ट्रेड पर आया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
5 hrs agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
12 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
13 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines