Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

DC vs RCB: ‘हमने 10-15 रन कम बनाए’, हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कही ये बात

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

Author
Edited By : Ashutosh Singh Updated: Apr 27, 2025 23:35

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया। इसके बाद आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।

टीम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी। इस हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

अक्षर पटेल ने कही ये बात

अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हम 10-15 रन कम बना पाए। पहली पारी में पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन दूसरी पारी में ओस गिरने से खेल आसान हो गया। हमने कुछ कैच छोड़े, जिन्हें पकड़ना चाहिए था। हमारा इरादा सही था, लेकिन विकेट थोड़ा अनिश्चित था।”

 

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, “ओस आने के बाद बल्लेबाजी आसान हो गई और हमें नहीं लगता कि हम कुछ खास अलग कर सकते थे। हम लगातार विकेट गंवाते रहे। अगर कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाता तो तेजी से रन बना सकता था और हम 10-15 रन ज्यादा बना सकते थे। (खुद नीचे बल्लेबाजी करने पर) केएल अच्छी फॉर्म में था, इसलिए मैंने उसे नंबर 4 पर भेजा। मैदान का एक हिस्सा छोटा भी था, इसलिए यह फैसला लिया गया।”

First published on: Apr 27, 2025 11:35 PM

संबंधित खबरें