Dasun Shanaka fastest fifty: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और ओमान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दासुन शनाका ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि सब देखते रह गए. शनाका ने ओमान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक इतिहास रच दिया. यह उनके करियर का 7वां और टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक रहा. इसी के साथ शनाका T20I क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
दासुन शनाका ने रचा इतिहास
ओमान के खिलाफ मुकाबले में 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे दासुन शनाका ने 20 गेंदों पर 50 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए. शनाका ओमान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने साल 2023 में भारत के खिलाफ 20 गेंदों पर टी20I अर्धशतक जड़ा था.
T20I में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
- 19 – दसुन शनाका बनाम OMA, पल्लेकेले, 2026 WC*
- 20 – दसुन शनाका बनाम IND, पुणे, 2023
- 21 – एम जयवर्धने बनाम KEN, जोबर्ग, 2007 WC
- 21 – के संगकारा बनाम IND, नागपुर, 2009
ये भी पढ़ें- नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले नेट में दिखा कप्तान सूर्या का अग्रेसिव अंदाज, हार्दिक पांड्या की गेंद को ऐसे किया स्मैश
महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड ध्वस्त
इस धमाकेदार फिफ्टी के साथ ही शनाका अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जयवर्धने ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. इतना ही नहीं, 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक शनाका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं.
T20I क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम दर्ज है. उनके बाद स्टीफन मयबर्ग, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, केएल राहुल, शोएब मलिक और रोहित शर्मा का नाम आता है. वहीं, अब दासुन शनाका भी 19 गेंदों में अर्धशतक के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
- युवराज सिंह – 12
- स्टीफन मायबर्ग – 17
- मार्कस स्टोइनिस – 17
- ग्लेन मैक्सवेल – 18
- केएल राहुल – 18
- शोएब मलिक – 18
- रोहित शर्मा – 19
- दासुन शनाका – 19










