हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेलने लायक...' CSK की हार के बाद डेल स्टेन की पोस्ट वायरल, किस पर साधा निशाना?

IPL 2025 CSK vs KKR: सीएसके बनाम केकेआर मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने एक पोस्ट शेयर की थी। जो सीएसके की हार के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
CSK vs KKR dale steyn

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन सीएसके की ये लगातार पांचवीं हार थी। इस सीजन सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से सीएसके को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सीएसके बनाम केकेआर मैच से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जो बाद में सीएसके की हार के बाद ज्यादा वायरल हुई।

क्या थी डेल स्टेन की पोस्ट?

आईपीएल 2025 में 24वां मैच चेपॉक में 11 अप्रैल को चेपॉक में शाम 7:30 बजे खेला गया था। इस मैच से पहले डेल स्टेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा था कि “कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें वास्तव में इस लीग में नहीं होना चाहिए।” अपनी इस पोस्ट में स्टेन ने किसी टीम या खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है, लेकिन कुछ यूजर्स इसको अब सीएसके के कप्तान एमएस धोनी से जोड़कर देख रहे हैं। स्टेन की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है।

चेन्नई टीम का बन रहा मजाक

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब देखने को मिला है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में खिलाड़ी फ्लॉप साबित हो रहे हैं। धोनी पर भी इस सीजन काफी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि धोनी पहले की तरह फिनिश नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर भी सीएसके को ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

आधा सीजन खत्म होने को आया है और सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। यहां से सीएसके के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना काफी मुश्किल माना जा रहा है। अभी सीएसके के पास 8 मैच बचे हैं, जिसमें से टीम को 7 मैचों में जीत हासिल करनी होगी जो उतना आसान नहीं होने वाला है।

ये भी पढ़ें:- ‘मुझे अफसोस है कि मैंने…’ इंग्लिश नहीं बोल पाने को लेकर रिजवान ने दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola