Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले लॉन्च हुई CSK की नई जर्सी, फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया धमाकेदार वीडियो

CSK New Jersey 2026: आईपीएल 2026 से पहले पांच बार की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली सीएसके छठी ट्रॉफी जीतने की तलाश में उतरने वाली है. इससे पहले फ्रेंचाइजी ने जर्सी लॉन्च की है, जिसका धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 1, 2026 11:28

CSK New Jersey 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में लग गई हैं. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से खेले जाने की उम्मीद है. 5 बार की आईपीएल विजेता सीएसके इस बार कई नए और युवा खिलाड़ियों को लेकर मैदान पर उतरने वाली है. इसके अलावा एमएस धोनी भी अपनी तैयारियों को पूरा कर रहे हैं. सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने नई जर्सी लॉन्च की है, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने शेयर किया है.

लॉन्च हुई जर्सी

सीएसके ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा सरफराज खान और आयुष म्हात्रे एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं. इसके बाद गायकवाड़ एक बैग से जर्सी निकालते हैं. इस जर्सी के पीछे धोनी का नाम लिखा होता है और उनका पसंदीदा नंबर 7 भी छपा हुआ रहता है. इसके बाद एमएस धोनी की एंट्री धमाकेदार अंदाज में होती है. वीडियो में धोनी पहले बाइक चलाते हुए नजर आते हैं. फिर उन्हें कार में देखा जाता है. अब सीएसके के फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं. सीएसके से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी जर्सी लॉन्च की थी. हालांकि टीम ने अपनी जर्सी का कलर बदला है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में खलबली, हेड कोच सनथ जयसूर्या ने किया पद छोड़ने का फैसला!

---विज्ञापन---

टीम में कई नए चेहरे

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सीएसके ने कई नए खिलाड़ियों को अपने दल का हिस्सा बनाया है. सीएसके ने प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये, कार्तिकशर्मा को 14.20 करोड़ में रुपये में खरीदा था. इसके अलावा टीम ने सरफराज खान को 75 लाख में खरीदा था, जबकि राहुल चाहर को 5.20 करोड़ में खरीदा था. वहीं टीम ने ऑक्शन से पहले बड़ा दांव चलते हुए संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से रवींद्र जडेजा की जगह पर ट्रेड किया था. संजू भी इस बार पीली जर्सी में नजर आने वाले हैं.

आईपीएल 2026 का स्क्वाड

एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकिल होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, राहुल चाहर और जैक फाउल्क्स.

ये भी पढ़ें: अंपायर के फैसले ने पाकिस्तान को जिताया मैच! कोच जयसूर्या हुए आग बबूला, आखिरी गेंद पर मचा बवाल

First published on: Mar 01, 2026 11:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.