ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका, अचानक बाहर हुईं ये मैच विनर

IND-W vs AUS-W Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में इकलौता टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन अब टीम में रेणुका सिंह ठाकुर नजर नहीं आएंगी. हालांकि बीसीसीआई की तरफ से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. ये मुकाबाला 6 फरवरी से पर्थ में खेला जाना है.

Indian Women Cricket Team

Indian Women Cricket Team

Renuka Singh Ruled Out Of Test Against Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अचानक झटका लगा, जब सीनियर पेसर रेणुका सिंह ठाकुर वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह कंगारू टीम के खिलाफ इकलौते टेस्ट से बाहर हो गईं. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा कि रेणुका की जगह काश्वी गौतम को चुना गया है.

विज्ञापन

वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण लिया गया फैसला

देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, ‘टीम इंडिया की पेसर रेणुका ठाकुर पर्थ के WACA ग्राउंड पर होने वाले इकलौते टेस्ट से बाहर हो गई हैं, जो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ मौजूदा मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हिस्सा है. अपने वर्कलोड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए, रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वो पिंक-बॉल टेस्ट के लिए सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं होंगी. बीसीसीएआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस प्रोग्रेस पर करीब से नजर रखेगी.’

विज्ञापन

काश्वी गौतम को मौका

सैकिया ने आगे कहा, ‘वुमेंस सिलेक्शन कमिटी ने उनकी जगह काश्वी गौतम को चुना है. काश्वी चल रही मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ODI टीम का भी हिस्सा थीं.’ टेस्ट मैच शुक्रवार 6 मार्च से शुरू हो रहा है. काश्वी ने भारत के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं, और 18 वुमेंस प्रीमियर लीग मैचों में उनके नाम 19 विकेट हैं. मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से जीती और 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा.

टेस्ट में पिछला रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था, जो कैरारा में ड्रॉ रहा था. हाल ही में 2023 में भारत ने मुंबई के वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी की, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की. भारतीय फैंस को इस टेस्ट मैच में पॉजिटिव रिजल्ट की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की पूरी टेस्ट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीका रावल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सायाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, काश्वी गौतम, वैष्णवी शर्मा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ