---विज्ञापन---

खेल angle-right

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, आज तक नहीं कर पाया कोई ऐसा

Cristiano Ronaldo New Record: क्रोएशिया और पुर्तगाल के मैच के दौरान पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोनाल्डो ऐसा करने वाले अब दुनिया के पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं।

---विज्ञापन---

Cristiano Ronaldo New Record: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। फुटबॉल के इतिहास में आज तक ये बड़ा कारनामा कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है। UEFA नेशंस लीग में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के मुकाबले के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस बड़े रिकॉर्ड को बनाने के बाद रोनाल्डो खुशी के चलते थोड़े भावुक भी दिखे थे।

900 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर

UEFA नेशंस लीग के दौरान क्रोएशिया और पुर्तगाल के मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 900 गोल करने का बड़ा कारनामा किया है। रोनाल्डो अब 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो के ये 900 गोल क्लब करियर और अंतरराष्ट्रीय करियर दोनों के मिलाकर हुए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 131वां अंतर्राष्ट्रीय गोल था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- हर्षित राणा ने अब Duleep Trophy में दोहराई IPL वाली गलती, BCCI ले सकती है एक्शन

पहले क्रोएशिया के खिलाड़ी डियागो डालोट ने 7वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद रोनाल्डो ने गोल किया और ये 900 गोल करने का रिकॉर्ड भी बना दिया। 39 साल की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दिखा दिया है कि उनमें अभी भी दम है।

---विज्ञापन---

दूसरे नंबर पर है लियोनेल मेस्सी

फुटबॉल के इतिहास में अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है। इसके अलावा लियोनेल मेसी की बात करे तो वे अभी दूसरे नंबर पर है। मेसी के नाम फिलहाल 859 गोल है।

इन टीमों के लिए रोनाल्डो ने किए गोल

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के लिए 450 गोल, जुवेंटस के लिए 101 गोल, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए दो बार में 145 गोल, स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए 5 और अपने नए क्लब यानी अल नासर के लिए 68 गोल किए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- 1 गेंद पर बन गए 286 रन, न लगा चौका और न लगा कोई छक्का; ये है सबसे दिलचस्प मैच

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 06, 2024 09:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola