हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Final 2023: फाइनल में तबाही मचाने को तैयार हुए शुभमन गिल, नहीं दोहराएंगे गलती?

विज्ञापन
WTC FInal 2023 Shubman Gill

नई दिल्ली: भारत के उभरते स्टार शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुटे हैं। गिल ने इस साल आईपीएल में ताबड़तोड़ 890 रन ठोक ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 60 की औसत से 890 रन बनाए। आत्मविश्वास से लबरेज युवा बल्लेबाज ने फाइनल से पहले आईसीसी को दिए इंटरव्यू में कहा- ​​आपको आईपीएल से थोड़ा आत्मविश्वास मिलता है, लेकिन मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से अलग परिदृश्य और खेल है, लेकिन इसका एक अलग मजा है। पिछले हफ्ते हम एक अलग माहौल के साथ कुछ पूरी तरह से अलग खेल रहे थे। अब चुनौती अलग है और यही टेस्ट क्रिकेट के बारे में रोमांचक भी है।

WTC Final की टीम के हिस्सा रहे थे गिल 

गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ उद्घाटन WTC Final की टीम के हिस्सा रहे थे। हालांकि वे सिर्फ 28 और 8 के स्कोर के साथ रहे। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत के पास इस हफ्ते लंदन में मिली हार की भरपाई करने का मौका है। गिल ने कहा कि उनकी टीम ने कीवियों के खिलाफ निराशाजनक हार से काफी कुछ सीखा है। गिल ने कहा- हम उन चीजों के बारे में बात कर रहे हैं जो हमने एक टीम के रूप में सीखी हैं। खासकर उस मैच में बल्लेबाजी करने वाले समूह के रूप में हमने काफी काम किया है। उम्मीद है कि हम पिछली बार की गई गलतियों को दूर कर पाएंगे।

पुजारा बोले- हमने बहुत अच्छी तैयारी की 

वहीं नंबर 3 के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि उनकी टीम मुकाबले के लिए बेहद अच्छी तरह से तैयार है। आईपीएल के दौरान पुजारा इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप के दूसरे डिवीजन में ससेक्स के साथ खेल रहे थे। पुजारा 8 पारियों में 545 रन बनाते हुए तीन शतक बनाने में सफल रहे। वह इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढल चुके हैं।

विज्ञापन

पुजारा ने आईसीसी से कहा- हमने बहुत अच्छी तैयारी की है इसलिए उम्मीद है कि इस बार हम सीमा पार करेंगे। ज्यादातर खिलाड़ियों ने यहां काफी क्रिकेट खेला है और उनमें से कुछ ने काउंटी क्रिकेट भी खेला है। आपको उस अनुभव की आवश्यकता है … हम एक-दूसरे की ताकत जानते हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी काफी क्रिकेट खेला है इसलिए हमें पता है कि विपक्षी टीम से क्या उम्मीद करनी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola