WCL 2025: आज यानी 18 जुलाई से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग का आगाज होने जा रहा है। इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट को लंबे समय पहले अलविदा कह चुके दिग्गज खिलाड़ी रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। युवराज सिंह, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स की जहां तूफानी बल्लेबाजी आपको देखने को मिलेगी, तो गेंदबाजी में ब्रेट ली अपनी रफ्तार के दम पर कहर बरपाते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम इस लीग में युवराज सिंह की कप्तानी में खेलती हुई दिखाई देगी। टूर्नामेंट में कुल 15 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टॉप चार में पहुंचने वाली टीमों के बीच दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 2 अगस्त को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताबी मैच खेला जाएगा।
आज से होगा WCL 2025 का आगाज
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का आगाज 18 जुलाई यानी आज से होगा। ओपनिंग मुकाबले में इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड पाकिस्तान से भिड़ती हुई दिखाई देगी। पाकिस्तान की कैप्टेंसी की जिम्मेदारी शाहिद अफरीदी के हाथों में सौंपी गई है। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ होगी। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम की अगुवाई युवराज सिंह करते हुए दिखाई देंगे। भारतीय टीम की ओर से सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, युसूफ पठान जैसे खिलाड़ी बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, गेंदबाजी में हरभजन सिंह, इरफान पठान, पीयूष चावला, विनय कुमार और वरुण एरोन कहर बरपाते हुए दिखाई देंगे।
ऐसा होगा टीम इंडिया का शेड्यूल
भारतीय टीम की पहली भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होगी। इसके बाद युवराज की कप्तानी में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से 22 जुलाई को भिड़ती हुई नजर आएगी। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 26 जुलाई को हेडिंग्ले में होगी। 27 जुलाई को भारतीय टीम का आामना-सामना इंग्लैंड से होगा, तो आखिरी लीग मैच में टीम वेस्टइंडीज से 29 जुलाई को भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines