---विज्ञापन---

Asia Cup 2026 से पहले मोहसिन नक़वी पर BCCI की बढ़ी मुश्किल, ‘ट्रॉफी चोर’ विवाद पर क्या टीम करेगी बॉयकॉट?

Asia Cup 2026: एसीसी महिला एशिया कप 2026 अगस्त 28 से शुरू होने वाला है. ये टूर्नामेंट दुबई में खेला जाने वाला है. जहां पर एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नक़वी और बीसीसीआई आमने-सामने आने वाला है. जिससे बीसीसीआई की मुश्किलें बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एसीसी महिला एशिया कप 2026 की तैयारियों में लगी हुई है. ये टूर्नामेंट दुबई में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाने वाला है. हालांकि इस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक बार फिर से फैंस को पुरुष एशिया कप 2025 की याद आ रही है. जहां पर कई विवाद देखने को मिले थे. वहां पर एसीसी और पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नक़वी पर एशिया कप की ट्रॉफी चुराने का आरोप लगा था. अब वो आरोप दोबारा लग सकता है.  

मोहसिन नक़वी को लेकर चिंता में बीसीसीआई 

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हरमनप्रीत कौर की टीम फिलहाल ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार हैं. लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि साल 2025 वाला फैसला ही बीसीसीआई दोबारा लेने वाली है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप 2025 खेला गया था.

---विज्ञापन---

जहां पर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने एशिया कप जीत लिया था. लेकिन उस समय टीम ने फैसला किया था कि वो ट्रॉफी पाकिस्तान के गृहमंत्री, पीसीबी और एसीसी के प्रमुख मोहसिन नक़वी के हाथों से नहीं लेगी. जिससे नाराज होकर मोहसिन नक़वी ट्रॉफी ही लेकर चले गए थे. आज तक सूर्या की टीम को वो ट्रॉफी नहीं मिली है. अब सवाल ये है कि क्या हरमनप्रीत कौर की टीम अगर चैंपियन बनी, तो नकवी से ट्रॉफी लेगी या नहीं.  

ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं सारांश जैन, जीत के बावजूद प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

---विज्ञापन---

मजबूत नजर आ रही है टीम इंडिया 

एशिया में फिलहाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम बहुत ही कमजोर नजर आ रही है. सिर्फ श्रीलंका क्रिकेट टीम ही थोड़ा बहुत हरमनप्रीत कौर की टीम को टक्कर दे सकती है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम आसानी से ट्रॉफी जीत सकती है. अब बीसीसीआई को फैसला लेना है कि वो क्या 2025 की तरह इस बार भी मोहसिन नक़वी का बॉयकॉट करती है या नहीं? रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक बीसीसीआई ने इसको लेकर कोई फाइनल फैसला नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच मचाई हलचल

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 08:26 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola