हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान के लिए खेलूंगा, क्लब के लिए नहीं...', इस सवाल पर भड़क गए शाहीन अफरीदी

विज्ञापन
Shaheen Afridi

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप और विशेषकर इस मैच के लिए दोनों ओर की टीमों ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस बीच वर्ल्ड कप और भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शाहीन अफरीदी ने बड़ा बयान दिया। अफरीदी का मानना ​​है कि ध्यान सिर्फ इसी एक मैच पर नहीं होना चाहिए। इसके बजाय टीम को विश्व कप जीतने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

सिर्फ भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए

एक स्थानीय टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अफरीदी ने कहा- हमें सिर्फ भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बारे में सोचना और ध्यान केंद्रित करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ एक खेल है। हमें ये सोचना चाहिए कि विश्व कप कैसे जीता जाए। एक टीम के रूप में यही हमारा उद्देश्य होगा।

मैं पाकिस्तान के लिए खेलूंगा, क्लब स्तर की टीम के लिए नहीं

अफरीदी ने इस दौरान अपनी फिटनेस के बारे में भी बात की। उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी टेस्ट मैच लगभग एक साल पहले श्रीलंका के खिलाफ खेला था। तब उन्हें चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें काफी समय के लिए मैदान से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, अफरीदी ने अपनी मैच फिटनेस के बारे में चिंताओं को खारिज कर दिया। अपनी फिटनेस के बारे में पूछे गए सवाल पर वे थोड़ा नाराज हो गए। उन्होंने कहा- “मैं पूरी तरह से फिट हूं। यही कारण है कि मैं टेस्ट टीम में वापस आया हूं। अगर मैं पूरी तरह से मैच फिट नहीं होता, तो मेरा नाम टीम में नहीं होता। मैं पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलूंगा, क्लब स्तर की टीम के लिए नहीं।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola