WI vs IND: 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर होने वाले 2 टेस्ट मैचों के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम में नहीं रखा गया है। उन्हें ड्रॉप किए जाने को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने चनयकर्ताओं पर निशाा साधा और नाराजगी जताई है। गावस्कर ने साफ तौर पर पूछा कि पुजारा को ही क्यों बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
आपको बता दें कि हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए अआईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी। इस अहम फाइनल में पुजारा ने मैच में 14 और 27 रन बनाए थे। सिर्फ रहाणे को छोड़कर कोई दूसरा खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा पाया था।
WTC Final का जिक्र करते हुए गावस्कर ने कहा कि ‘स्पष्ट रूप से, केवल एक व्यक्ति को आउट किया गया है, जबकि अन्य भी विफल रहे। मेरे लिए, बल्लेबाजी विफल रही। अजिंक्य रहाणे के अलावा, दोनों पारियों में, किसी और ने वास्तव में रन नहीं बनाए।’
रहाणे को छोड़कर सभी खिलाड़ी हुए थे फ्लॉप
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले गए WTC के फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा (15 और 43), विराट कोहली (14 और 49) और शुभमन गिल (13 और 18) ने टेस्ट टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। इनमें से किसी भी खिलाड़ी को ड्रॉप नहीं किया गया है।
पुजारा 40 की उम्र तक खेल सकते हैं
सुनील गावस्कर ने पुजारा का समर्थन किया और कहा कि पुजारा अभी भी भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकते हैं। उनका मानना है कि पुजारा 40 साल की उम्र तक खेलना जारी रख सकता है अगर वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर सके और फिट रहे।
गावस्कर ने अपने बयान में कहा कि ‘हां, वह काउंटी क्रिकेट खेल रहा है। उसने काफी रेड-बॉल क्रिकेट खेला है, इसलिए वह जानते हैं कि यह किस बारे में है। लोग 40 या 39 साल की उम्र तक खेल सकते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि वे सभी बहुत फिट हैं। जब तक आप रन बना रहे हैं और विकेट ले रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि उम्र कोई कारक होनी चाहिए।’
पुजारा को क्यों हटा दिया गया?
सुनील गावस्कर ने पूछा कि चेतेश्वर पुजारा को क्यों हटा दिया गया? हमारी बल्लेबाजी विफलताओं के लिए उन्हें बलि का बकरा क्यों बनाया जा रहा है? वह भारतीय क्रिकेट के सेवक, वफादार सेवक रहे हैं, लेकिन बस इसलिए उन्हें हटा दो क्योंकि किसी भी प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स नहीं हैं, जो उनके हटा दिए जाने पर शोर मचाएंगे?
पुजारा के बल्ले से पिछली 6 पारियों में निकले थे सिर्फ 140 रन
अगर चेतेश्वर पुजारा का हालिया प्रदर्शन देखें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेली। वह भारत में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी फ्लॉप रहे थे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछली छह पारियों में केवल 140 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है। जबकि इस दिग्गज को टीम इंडिया की रीढ की हड्डी कहा जाता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट- 12 जुलाई से 16 जुलाई तक
दूसरा टेस्ट- 20 जुलाई से 24 जुलाई तक
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
10 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
52 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines