IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में 20 जुलाई को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आने वाली थी। इस मैच से पहले 5 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद 20 जुलाई की सुबह मुकाबला रद्द करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस मुकाबले को लेकर पिछले 3 दिनों से बहुत ज्यादा चर्चा चल रही थी। मैच रद्द होने के बाद फैंस अब इसके पीछे की कहानी जानने चाहते हैं कि कैसे 12 घंटे पहले आयोजको ने इतना बड़ा फैसला किया।
महामुकाबला रद्द होने की इनसाइड स्टारी आई सामने
स्पोर्ट्स तक ने मुकाबला रद्द की इनसाइड स्टोरी बताई है। मुकाबले से पहले हरभजन सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने अपना नाम वापस ले लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाकी खिलाड़ी भी इस मुकाबले में नहीं खेलना चाहते थे। मैच से 1 दिन पहले शाम को टीम इंडिया का डिनर था। जहां पर सभी खिलाड़ियों ने मिलकर कप्तान युवराज सिंह के सामने नहीं खेलने की बात रखी। जिसे युवराज सिंह ने टीम मालिक को बता दिया। युवराज ने मालिक से साफ कह दिया कि कोई भी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता है। टीम मालिक ने जिसके बाद आयोजको को इसके बारे में जानकारी दी।
पाकिस्तान की टीम खेलना चाहती थी मुकाबला
जहां एक ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मुकाबले के खिलाफ थे तो वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी चाहते थे कि मैच हो। वो 12 घंटे पहले मुकाबला रद्द करने के खिलाफ थे, लेकिन आयोजको ने उनकी बात को इंग्रोर करके मुकाबला रद्द करने का बड़ा फैसला किया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मांग थी कि भारत नहीं खेलना चाहता तो उन्हें वॉक ओवर दे, जिसे उन्हें 2 अंक मिल जाए। आयोजको ने इस मांग को भी ठुकरा दिया और मैच रद्द किया। जिससे किसी को एक भी अंक नहीं मिला। बता दें की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम ने पहला मुकाबला जीता है।
ये भी पढ़ें: ‘पब्लिक के सामने दिखावा करना…’ WCL में भारत-पाक मैच रद्द होने के बाद फूटा पाकिस्तानी खिलाड़ी का गुस्सा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines