Purple Cap Winners List: IPL 2026 की शुरुआत में अब मात्र 11 दिन बाकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच होने वाला है. हर साल IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है. पिछले 18 सालों में कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप जीती है. आइए IPL 2026 से पहले अब तक के सभी पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

IPL में अब तक किन-किन गेंदबाजों ने जीती है पर्पल कैप?

खिलाड़ी मैच विकेट टीम साल
सोहेल तनवीर1122राजस्थान रॉयल्स2008
आरपी सिंह1623डेक्कन चार्जर्स2009
प्रज्ञान ओझा1621डेक्कन चार्जर्स2010
लसिथ मलिंगा1628मुंबई इंडियंस2011
मोर्ने मोर्केल1625दिल्ली डेयरडेविल्स2012
ड्वेन ब्रावो1832चेन्नई सुपर किंग्स2013
मोहित शर्मा1623चेन्नई सुपर किंग्स2014
ड्वेन ब्रावो1626चेन्नई सुपर किंग्स2015
भुवनेश्वर कुमार1723सनराइजर्स हैदराबाद2016
भुवनेश्वर कुमार1426सनराइजर्स हैदराबाद2017
एंड्रयू टाई1424किंग्स इलेवन पंजाब2018
इमरान ताहिर1726चेन्नई सुपर किंग्स2019
कगिसो रबाडा1730दिल्ली कैपिटल्स2020
हर्षल पटेल1532रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2021
युजवेंद्र चहल1727राजस्थान रॉयल्स2022
मोहम्मद शमी1728गुजरात टाइटंस2023
हर्षल पटेल1424पंजाब किंग्स2024
प्रसिद्ध कृष्णा1525गुजरात टाइटंस2025

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी नहीं होगा पूरे टूर्नामेंट से बाहर!

---विज्ञापन---

IPL 2026 में कौन-कौन हैं पर्पल कैप जीतने के दावेदार?

IPL 2026 में सभी की नजर पर्पल कैप की रेस पर रहेगी. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती IPL 2026 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं. नूर अहमद और युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी के जाल में बल्लेबाजों को फंसाकर पर्पल कैप जीत सकते हैं. पिछले साल प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट झटके थे. देखना होगा कि इस साल किसकी किस्मत चमकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL इतिहास के ‘असली’ रन मशीन, 18 साल में किसने-किसने जीती ऑरेंज कैप? विराट कोहली से भी आगे है ये खिलाड़ी