हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WCL 2025: वो 5 खिलाड़ी जो भारत-पाकिस्तान मुकाबले का कर सकते हैं बहिष्कार! एक ने तो सरेआम किया था ऐलान 

WCL 2025: भारत- पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। जहां पर 5 भारतीय खिलाड़ी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इनमें से एक खिलाड़ी ने तो कैमरे के सामने कुछ दिनों पहले इसका ऐलान किया था।

विज्ञापन
IND vs PAK Semifinal

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो गया था। फैंस के भारी विरोध के कारण पहले कुछ खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लिया तो वहीं बाद में आयोजको ने ही मुकाबला रद्द करने का ऐलान कर दिया था। अब दोनों टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। जहां पर 5 भारतीय खिलाड़ी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इनमें से एक खिलाड़ी ने तो कैमरे के सामने कुछ दिनों पहले इसका ऐलान किया था। 

5 खिलाड़ी जो अपना नाम ले सकते हैं वापस 

लीग स्टेज के खिलाफ मुकाबले से पहले हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने अपना नाम वापस लिया था। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मुकाबला का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। अब सेमीफाइनल में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। ऐसे में ये सभी खिलाड़ी दोबारा अपना नाम वापस ले सकते हैं। शिखर धवन और यूसुफ पठान तो सांसद भी हैं। ऐसे में उन्हें मुकाबला खेलने पर ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लीग स्टेज में मना करने के बाद सेमीफाइनल में खेलने से इन खिलाड़ियों को फैंस आड़े हाथों ले सकते हैं। 

शिखर धवन ने तो पहले ही कर दिया था ऐलान 

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से कुछ दिनों पहले पूछा गया था कि अगर सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होता है, तो क्या वो फिर नहीं खेलेंगे। जिसके जवाब में धवन ने कहा था कि, ‘ये भाई साहब आप सवाल गलत जगह पर पूछ रहे हो। पर आप पूछ रहो तो, आपको लगता है कि मैं प्रेशर में आकर कुछ भी बोल दूंगा….तो मैं बोलूंगा नहीं.. आपको ये सवाल नहीं पूछना चाहिए।…और अगर मैं पहले भी नहीं खेला तो मैं अभी भी नहीं खेलूंगा।’ इस बयान के बाद अब धवन का खेलना बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WCL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ रद्द, तो क्या होगा मैच का नतीजा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola