Virat Kohli Athlete of the Year: साल 2023 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी शानदार रहा है। विराट कोहली इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी रहें। इसके अलावा विराट कोहली वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। इसके बाद अब विराट कोहली साल 2023 के आखिरी दिन एथलीट ऑफ द ईयर भी बन गए हैं। जी हां प्यूबिटी स्पोर्ट ने एथलीट ऑफ द ईयर को लेकर इंस्टाग्राम पर एक सर्वे किया। जिसमें एथलीट ऑफ द ईयर को लेकर प्यूबिटी स्पोर्ट ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी और विराट कोहली का नाम रखा था।
कोहली को मिले 78 फीसदी वोट
प्यूबिटी स्पोर्ट के सर्वे में विराट कोहली ने लियोनल मेसी को पछाड़कर एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। इस सर्वे में विराट कोहली को 78 फीसदी वोट मिले। जो लियोनल मेसी से काफी ज्यादा थे। इससे पहले लियोनल मेसी टाइम्स एथलीट ऑफ द ईयर जीत चुके हैं लेकिन इस बार प्यूबिटी स्पोर्ट सर्वे में विराट कोहली ने बाजी मारी है।
विराट कोहली के लिए खास रहा साल 2023
विराट कोहली के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। इस विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड रहा 50 वनडे इंटरनेशनल शतक का। वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 शतक है वहीं अब विराट कोहली के नाम 50 शतक हो गए है।
अपना 50वां वनडे शतक विराट कोहली ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। इसके अलावा विराट कोहली विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहें। विराट ने विश्व कप 2023 के 11 मैचों में 765 रन बनाए थे। जिसके लिए उनको प्लेयर ‘ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुनमा गया था। साल 2023 में विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे हैं। इस साल विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2048 रन बनाए है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines