हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलेंगे या नहीं? मिल गया जवाब

Will Virat Kohli Play Vijay Hazare Trophy Match Against Railways: विराट कोहली ने 2025 के आखिरी महीने में विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मुकाबले खेले हैं, दोनों में ही उनकी दिल्ली टीम ने जीत दर्ज की. इन मुकाबलों में किंग कोहली का बल्ला जबरदस्त तौर पर गरजा. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज करीब आने की वजह से वो 6 जनवरी 2026 को रेलवे के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

Virat Kohli Will Miss Vijay Hazare Trophy Match Against Railways: विराट कोहली आंध्र प्रदेश के अलूर शहर में मंगलवार 6 जनवरी 2026 को खेली जाने वाली दिल्ली और रेलवे के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के मैच से बाहर रहेंगे. ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि कोहली दिल्ली के लिए लिस्ट-ए टूर्नामेंट का अपना तीसरा मैच खेल सकते हैं. दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने ‘रेवस्पोर्ट्स’ को कंफर्म किया कि, ‘कोहली नहीं खेल रहे हैं.’ पिछले साल, कोहली ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में रेलवे के खिलाफ खेला था, जिसमें हिमांशु सांगवान ने उन्हें आउट किया था.

वनडे सीरीज की तैयारी

विराट कोहली के अलावा, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भी ये मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि दोनों स्टार प्लेयर बुधवार 7 जनवरी को भारतीय वनडे क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए बड़ौदा का सफर करेंगे. असल में मौजूदा वनडे टीम के किसी भी भारतीय खिलाड़ी का 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेना जरूरी नहीं होगा.

VHT में विराट का जलवा

स्टार भारतीय क्रिकेटर मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में पहले ही 2 मैच खेल चुके हैं. अपने पहले मैच में, आंध्र प्रदेश के खिलाफ, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में, उन्होंने एक शानदार शतक बनाया. इसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ अगले मैच में एक आक्रामक अर्धशतक लगाया. दिल्ली ने उन दोनों ही मैचों में जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

वनडे में करेंगे धमाल?

विराट कोहली वनडे में भी शानदार फार्म में हैं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक जड़े थे. इसके बाद उन्होंने फाइनल मैच में एक बेहतरीन फिफ्टी लगाई थी. उनका अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज है, जिसका पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola