हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: बांग्लादेशी ऑलराउंडर के सामने खामोश हो जाता है विराट कोहली का बल्ला, रिकॉर्ड है शर्मनाक!

IND vs BAN: विराट कोहली को बांग्लादेश खिलाफ थोड़ा चौकन्ना रहना पड़ेगा। क्योंकि एक ऐसा खिलाड़ी है जो उन्हें वनडे फॉर्मेट में काफी तंग करता है।

विज्ञापन
virat kohli

ODI World Cup 2023. भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 मे जीत का चौका लगाने के लिए बेकरार है। उसका अगला मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों की भिड़ंत 19 अक्टूबर को पुणे में होगी। मैच के लिए रोहित एंड कंपनी जमकर पसीना बहा रही है। मैच के दौरान दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। टीम इंडिया की जीत में कोहली अहम योगदान दे रहे हैं।

हालांकि, बांग्लादेश खिलाफ उन्हें थोड़ा चौकन्ना रहना पड़ेगा। क्योंकि एक ऐसा खिलाड़ी है जो उन्हें वनडे फॉर्मेट में काफी तंग करता है और इस मुकाबले में भी वह उन्हें परेशान कर सकता है। यह कोई और नहीं बांग्लादेश के मौजूदा कप्तान शाकिब अल हसन हैं। हसन ने कोहली के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें छह बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर के ऊपर से उतर नहीं रहा है ‘पुष्पा’ का खुमार, अब इस वजह से बटोर रहे हैं सुर्खियां

विज्ञापन

वनडे फॉर्मेट में शाकिब अल हसन का विराट कोहली के खिलाफ रिकॉर्ड और बेहतरीन हो जाता है। यहां दोनों खिलाड़ियों का 14 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इस बीच शाकिब ने विराट को पांच बार ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया है।

भारत के खिलाफ शाकिब अल हसन के खेलने पर सस्पेंस:

खैर भारत के खिलाफ बांग्लादेशी कप्तान शिरकत करेंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है। शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें आज स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। बांग्लादेश को भारत के खिलाफ गुरुवार को मुकाबला खेलना है, लेकिन उन्होंने बुधवार को अभ्यास सत्र में गेंदबाजी नहीं की। जिसके बाद उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola